फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   six accused, for woman harresment, dowry case

छह लोगों पर दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज

Sun, 12 Jun 2016 11:52 PM IST
jind
jind Updated Sun, 12 Jun 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर विवाहिता के साथ मारपीट करने और छेड़छाड़ करने के आरोप में पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। महिला थाने में एक महिला ने दी शिकायत में बताया कि 24 फरवरी 2012 को उसकी शादी सफीदों निवासी संदीप के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिनों के बाद ससुरालीजन उसे प्रताड़ित करने लगे और दहेज की डिमांड की जाती थी। जब उसने दहेज लाने से मना कर दिया तो उसके साथ मारपीट की।
विज्ञापन

इस दौरान उसके देवर रिंकू, टींकू ने उसके साथ अश्लील हरकत की। जब इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और घर से निकाल दिया। दोबारा घर लौटने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने महिला की शिकायत पर सफीदों निवासी पति संदीप, ससुर ईश्वर सिंह, सास शकुंतला, सीमा, देवर रिंकू, टिंकू के खिलाफ दहेज प्रताड़ना, छेड़छाड़, धमकी देने का मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed