फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Six accused arrested for attacking journalist with sticks

पत्रकार पर लाठी-डंडों से हमला करने के छह आरोपी गिरफ्तार

Sun, 10 Oct 2021 11:39 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 10 Oct 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
Six accused arrested for attacking journalist with sticks
जींद। गली के विवाद को लेकर पत्रकार पर हमला करने के छह आरोपियों को पुलिस ने चंडीगढ़ व उचाना से गिरफ्तार किया है। एसएसपी वसीम अकरम ने कहा कि जिले में कोई किसी भी प्रकार की आपराधिक वारदात को अंजाम देता है तो पुलिस उससे सख्ती से निपटेगी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार राजेंद्र नगर में गली को पक्का करवाने को लेकर दो गुटों में विवाद हुआ था। इसमें पत्रकार जितेंद्र के साथ दूसरे पक्ष के लोगों की कहासुनी होने पर दोनों पक्षों ने शहर थाना पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी। पुलिस ने दोनों पक्षों को पूछताछ के लिए चौकी में बुलाया था। हालांकि इस मामले में पुलिस ने रात को ही हरविंद्र मोर, सुदेश, कवलजीत ढुल, अंकुश व नीरज के खिलाफ मामला दर्ज किया था। शनिवार को पूछताछ के बाद जब पत्रकार जितेंद्र वापस अपने घर बाइक से जा रहा था तो जाट स्कूल के पास दो गाड़ियों में सवार होकर आए युवकों ने उस पर लाठी-डंडों से हमला कर उसे घायल कर दिया। इस दौरान राहगीरों ने उनको नागरिक अस्पताल जींद में पहुंचाया था। सूचना मिलते ही शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने छापा मारकर छह आरोपियों को घटना के 12 घंटे के अंदर पकड़ लिया। जिसमें दो आरोपी चंडीगढ़ के सेक्टर-20 में एक पीजी में छीपे हुए मिले।
विज्ञापन

ये आरोपी हुए गिरफ्तार
पुलिस ने पटियाला चौक निवासी नीरज शर्मा, खरक बूरा निवासी राहुल को चंडीगढ़ से, ढाकल निवासी जसविंद्र उर्फ जस्सू, गांधी नगर नरवाना निवासी अजय व उचाना कला निवासी साहिल को उचाना से गिरफ्तार किया। इसके अलावा एक महिला सुदेश को पुलिस ने पटियाला चौक कॉलोनी से ही गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयोग की गई दो गाड़ियां और लाठी व डंडे भी बरामद किए हैं। इसके अलावा तीन आरोपियों पाई निवासी विक्की, अंकित व विश्वास की पुलिस तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed