फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Sirsa, Rohtak, Jhajjar and Mahendragarh did not spend even a single penny of district planning fund.

Jind News: सिरसा, रोहतक, झज्जर और महेंद्रगढ़ ने जिला योजना निधि का एक पैसा तक नहीं खर्चा

Wed, 29 Jan 2025 10:52 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jan 2025 10:52 PM IST
विज्ञापन
Sirsa, Rohtak, Jhajjar and Mahendragarh did not spend even a single penny of district planning fund.
प्रमोद राठी
विज्ञापन


जींद। जिला योजना निधि के तहत वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए जारी राशि खर्च करने में रोहतक, पलवल, झज्जर और महेंद्रगढ़ जिला शून्य है। वित्तीय वर्ष 2024-25 समाप्त होने को है, लेकिन इन जिलों में अभी तक जिला योजना निधि में से एक पैसा भी खर्च नहीं हुआ है। वहीं, जींद समेत छह जिले राशि खर्च करने में दहाई का आंकड़ा छू गए हैं।
इस वित्तीय वर्ष में जिला योजना के तहत जारी की गई निधि की समीक्षा से पता चला है कि सभी जिलों के लिए कुल 400 करोड़ रुपये की निधि में से विभिन्न जिलों ने मात्र 36.02 करोड़ रुपये ही खर्च किए हैं, जो उपयोग का केवल 9.2 प्रतिशत के लगभग है। फंड के उपयोग के मामले में फरीदाबाद जिला सबसे आगे है, जिसने अपने आवंटित 28.55 करोड़ रुपये में से 10.61 करोड़ रुपये खर्च कर लिए हैं, जो उसके बजट का 19.23 प्रतिशत है। इसके बाद पानीपत 18.24 प्रतिशत और नूंह 15.42 प्रतिशत खर्च करने में सफल रहा है। उपयोग में सबसे नीचे सिरसा, पलवल, रोहतक, महेंद्रगढ़ और झज्जर जिला है।
विज्ञापन

अब जनवरी महीना खत्म होने को है। विकास कार्यों को लेकर आई राशि खर्च करने के लिए फरवरी और मार्च का समय ही बचा है। यदि यह फंड खर्च नहीं हुआ तो लैप्स हो जाएगा। समय सीमा के बाद अगले वित्तीय वर्ष में न तो धनराशि का पुनर्मूल्यांकन किया जाता है और न ही पुन: आवंटित किया जाता है। इस फंड का उपयोग मुख्य रूप से पेयजल, स्कूलों में निर्माण, मरम्मत कार्य, स्ट्रीट लाइट, सिंचाई सुविधाएं, सामुदायिक भवन, स्वच्छता और खेल, पुल, सडक़ों, गलियों के निर्माण के लिए किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉक्स

सभी जिलों में आया फंड, करोड़ों के अनुसार

जिला
कुल फंड
उपयोग
खर्च का प्रतिशत

फरीदाबा 28.55
10.61
19.23 प्रतिशत

पानीपत
19.01
04.03 18.24 प्रतिशत

नूंह
17.18
03.62
15.42 प्रतिशत

सोनीपत
22.87
02.73
11.95 प्रतिशत

जींद
21.05
02.44
11.59 प्रतिशत

कुरुक्षेत्र
15.22
01.58
10.38 प्रतिशत

भिवानी
17.86
01.54
08.63 प्रतिशत

पंचकूला
08.85
00.71
08.03 प्रतिशत

कैथल
16.95
01.32
07.84 प्रतिशत

यमुनानगर
19.15
01.46
07.66 प्रतिशत

करनाल
23.75
01.73
07.33 प्रतिशत

फतेहाबाद
14.86
01.09
07.39 प्रतिशत

गुरुग्राम 23.89
01.15
04.85 प्रतिशत

रेवाड़ी 14.20
00.64
04.51 प्रतिशत

हिसार
27.51
00.32
01.17 प्रतिशत

सिरसा
20.43
00.13
00.66 प्रतिशत

रोहतक
16.74
00.00
00.00 प्रतिशत

महेंद्रगढ़
14.54
00.00
00.00 प्रतिशत

झज्जर
15.12
00.00
00.00 प्रतिशत

पलवल
16.45
00.00
00.00 प्रतिशत

चरखीदादरी
07.92
00.46
05.93 प्रतिशत

अंबाला
17.80
00.64
03.62 प्रतिशत

वर्जन

जिले में अब तक 11.59 प्रतिशत विकास कार्य हो चुके हैं। वर्ष 2024-25 वित्तीय साल में जिले को 21 करोड़ के लगभग राशि मिली थी, जिसका 25 प्रतिशत खर्च हो चुका है।

-मुकेश तंवर, जिला योजना अधिकारी जींद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed