{"_id":"6446ca932cf43875490d8928","slug":"sinsars-sarpanch-kamlesh-devis-papers-were-found-correct-in-the-investigation-jind-news-c-17-1-132494-2023-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: सिंसर की सरपंच कमलेश देवी के कागजात जांच में सही पाए गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: सिंसर की सरपंच कमलेश देवी के कागजात जांच में सही पाए गए
Mon, 24 Apr 2023 11:59 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Mon, 24 Apr 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
नरवाना। पिछले वर्ष हुए सरपंच के चुनाव में नरवाना ब्लॉक के सिसर गांव से कमलेश देवी ने 83 वोट से जीत दर्ज की थी। उसके बाद एक दिसंबर 2022 को गांव के ही जसबीर द्वारा कमलेश देवी की 10वीं की अंकतालिका फर्जी होने का दावा किया गया। उसने इसकी शिकायत सीएम विंडो के माध्यम से लगाई जिसके बाद बीडीपीओ नरवाना ने इसकी जांच कराई। उनकी अंकतालिका बोर्ड में जांच के लिए एनआईओएस बोर्ड नोएडा भेजी गई वहां से 10वी की अंकतालिका जांच में सही पाई गई है। इसकी रिपोर्ट आने के बाद बीडीपीओ ने ब्लॉक एजुकेशन अधिकारी को भेजा। बीईओ नरवाना ने इसकी समकक्षता की जांच के लिए सचिव, भिवानी बोर्ड को भेजा। वहां भी बोर्ड के अधिकारियों ने इसको सही ठहराया और भिवानी बोर्ड ने इसको 10वीं कक्षा के समकक्ष माना है। इसके बाद बीडीपीओ ने इसकी रिपोर्ट एसडीएम नरवाना को भेजी और उन्होंने उपायुक्त जींद को रिपोर्ट प्रस्तुत की। इसके बाद सभी कागजात जांच में सही पाए गए और दोनों पार्टियों को लेटर भेज कर सीएम विंडो की शिकायत को बंद कर दिया। इसकी पुष्टि उपायुक्त कार्यालय जींद द्वारा की गई।
सरपंच कमलेश देवी ने कहा कि उन्होंने अपनी योग्यता 10वीं दिखाई है। जबकि महिला सरपंच के लिए आठवीं पास होती हैं। मेरे सभी योग्यता के डॉक्यूमेंट सही थे। मेरे सम्मान को ठेस पहुंचाने के लिए झूठी शिकायत लगाई गई। मेरे द्वारा किए जा रहे विकास के कार्यों को बाधित किया गया है। जिसका पूरे गांव को नुकसान हुआ है। वही सरपंच के पति वेदपाल घनघस ने कहा कि यह झूठी शिकायत लगाकर हमारे परिवार के सम्मान को ठेस पहुंचाने वाले के खिलाफ मानहानि का नोटिस भेजेंगे।