फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   sillakheri's villager in fever's problem

सिल्लाखेड़ी गांव में बुखार का कहर, प्लेटलेट्स कम होने से तीन दिन में दो लोगों की मौत

Mon, 09 Nov 2020 12:39 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 09 Nov 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
sillakheri's villager in fever's problem
गांव में बुखार से पीड़ित लोग। - फोटो : Jind
सफीदों (जींद)। सिल्लाखेड़ी गांव में बुखार का कहर लोगों की जान ले रहा है। पिछले तीन दिन में दो लोगों की मौत प्लेटलेट्स कम होने से हुई है। ग्रामीणों को डेंगू की आशंका है। कुछ लोगों का कहना है कि उनको डेंगू है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग इसकी पुष्टि नहीं कर रहा। चिकित्सकों ने अभी तक सिल्लाखेड़ी गांव का दौरा तक नहीं किया है। गांव में इस समय लगभग 70 लोग बुखार से पीड़ित हैं, जिनकी इलाज सफीदों के निजी अस्पतालों में चल रहा है।
विज्ञापन

रविवार को सिल्लाखेड़ी गांव निवासी 68 वर्षीय रामदिया की मौत हो गई। उसके पिछले दस दिन से बुखार था। उसकी जांच करवाई गई तो उसकी प्लेटलेट्स 10 हजार से भी कम पाई गईं। इसी प्रकार छह नवंबर को 68 वर्षीय बाला देवी का निधन हुआ था। बाला देवी को भी कई दिन से बुखार था। उसकी प्लेटलेट्स भी पांच हजार से नीचे चली गई थीं। गांव में इस समय 70 लोग बुखार से पीड़ित हैं, जिनका इलाज सफीदों के निजी अस्पतालों में चल रहा है। इनमें बीजा, बीरमति, शीला देवी, रविंद्र शर्मा, इब्राहिम, आयुष, दिलोर, जसवीर, खजानी, शुभम, गुड्डी, कुलदीप, अजय, सीनू, नीरज चौपड़ा, राजेश, शीला, रोशनी, पूजजा, दीपक नायक, मीता, विवेक के नाम शामिल हैं। ग्रामीणों को आशंका है कि उनके गांव में डेंगू का कहर है लेकिन स्वास्थ्य विभाग ने अभी तक गांव में किसी की जांच तक नहीं की है।
विज्ञापन

निजी चिकित्सक बता रहे डेंगू, स्वास्थ्य विभाग का इनकार
गांव के लोग जिन निजी चिकित्सकों से इलाज करवा रहे हैं, वह लोगों को डेंगू बता रहे हैं। लोगों के रक्त की जांच एक कार्ड से की जा रही है, जिसकी रिपोर्ट डेंगू पॉजिटिव आ रही है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग इसे मानने से इनकार करता है। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि एलीजा टेस्ट के बाद ही डेंगू की पुष्टि की जा सकती है। वहीं लोगों का कहना है कि गांव के लोग डेंगू का शिकार हो रहे हैं। हर घर में कोई न कोई बीमार है। स्वास्थ्य विभाग से अभी तक कोई चिकित्सक नहीं आया है। वह अपने स्तर पर फॉगिंग करवाएंगे तथा स्वास्थ्य विभाग से सर्वे करवाने की मांग की जाएगी। इसके लिए सोमवार को एसडीएम तथा स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से बात की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव में टीम भेजेंगे
गांव में टीम भेजकर लोगों की जांच करवाई जाएगी। जांच के बाद ही डेंगू की पुष्टि की जा सकती है। यदि कोई निजी चिकित्सक डेंगू की पुष्टि करता है तो उसको सूचना स्वास्थ्य विभाग को देनी होती है। वायरल बुखार में भी प्लेटलेट्स कम हो जाती हैं। ग्रामीणों को फॉगिंग के दवाई उपलब्ध करवाई जाएगी तथा बीमार लोगों की स्लाइड बनवाई जाएंगी।
-डॉ. संदीप लांबा, प्रभारी सीएचसी मुआना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed