{"_id":"66fefd564971bd42130de876","slug":"signed-message-everyone-should-vote-jind-news-c-199-1-sroh1007-123910-2024-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: हस्ताक्षर कर दिया संदेश, हर कोई करे मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: हस्ताक्षर कर दिया संदेश, हर कोई करे मतदान
Fri, 04 Oct 2024 01:53 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Fri, 04 Oct 2024 01:53 AM IST
विज्ञापन
जींद। विधानसभा चुनाव को लेकर लोगों को जागरूक करने के लिए अमर उजाला ने वीरवार को रानी तालाब पर हस्ताक्षर अभियान चलाया। इसमें युवा से लेकर बुजुर्ग तक उत्साह के साथ शामिल हुए। उचाना विधानसभा क्षेत्र के रिटर्निंग अधिकारी एवं एडीसी विवेक आर्य, जिला खेल अधिकारी रामपाल हुड्डा, नागरिक अस्पताल के डिप्टी एमएस डॉ. राजेश भोला, सेव संस्था के नरेंद्र नाडा एवं उनकी टीम, टीम जींद सुधार के सुनील वशिष्ठ ने अभियान में विशेष सहयोग किया। स्वास्थ्य निरीक्षक राममेहर वर्मा विशेष रूप से हस्ताक्षर करने पहुंचे।
एडीसी ने कहा कि हम जितना अधिक मतदान करेंगे हमारा लोकतंत्र उतना मजबूत होगा। लोकतंत्र तभी मजबूत होगा जब हम घरों से निकलकर बूथ पर जाएंगे। मतदान करना सभी का नैतिक फर्ज होने के साथ अधिकार भी है। हमें खुद मतदान करने के साथ अन्य लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करना चाहिए। जिला प्रशासन लोगों से अपील करता है कि अधिक से अधिक मतदान करें।
जिला खेल अधिकारी रामपाल हुड्डा ने कहा कि मतदान के प्रति लोगों में जोश और उत्साह है। उन्होंने मतदाताओं से अपील की कि वह किसी लोभ या लालच में आकर मतदान न करें। हमें निष्पक्ष और पारदर्शी सरकार बनानी है तो जाति व धर्म से ऊपर उठकर मतदान करना होगा। जितना अधिक मतदान करेंगे, उतना ही हमारा लोकतंत्र मजबूत होगा। नागरिक अस्पताल के डिप्टी एमएस डॉ. राजेश भोला ने कहा कि संविधान ने हमें वोट डालने का अधिकार दिया है। इससे हमें कोई वंचित नहीं कर सकता, इसलिए हमें अधिक से अधिक मतदान करके अपने लोकतंत्र को मजबूत करना है। पांच अक्तूबर को मतदान का दिन हमें पर्व की तरह मनाना चाहिए। इस मौके पर स्वास्थ्य निरीक्षक राममेहर वर्मा, टीम जींद सुधार से सुनील वशिष्ठ, शहर में स्वच्छता अभियान चलाने वाली संस्था सेव के प्रधान नरेंद्र नाडा, उनकी टीम के बलबीर श्योकंद, मास्टर जोरा सिंह रेढू, राजेंद्र फौजी ने विशेष सहयोग किया।