फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Signature campaign launched for the release of Sikhs in jails

Jind News: जेलों में बंद सिखों की रिहाई के लिए चलाया हस्ताक्षर अभियान

Thu, 01 Dec 2022 11:21 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 01 Dec 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Signature campaign launched for the release of Sikhs in jails
हस्ताक्षर अभियान में भाग लेते हुए। - फोटो : Jind
जींद। ऐतिहासिक गुरुद्वारा गुरु तेग बहादुर साहिब में वीरवार को देश की अलग-अलग जेलों में बंद सिखों की रिहाई के लिए हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। सजा पूरी होने के बाद भी इन सिखों को रिहा नहीं किया जा रहा है। हस्ताक्षर अभियान के फार्म भर कर सरकार को सौंपने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन

शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) के एडिशनल चीफ इंस्पेक्टर सतनाम सिंह सरहाली ने कहा कि बंदी सिखों को अपनी सजा पूरी किए सालों बीत चुके हैं। इसके बावजूद उन्हें रिहा नहीं किया जा रहा है। केंद्र सरकार ने सिखों को रिहा करने की घोषणा की थी लेकिन यह अभी तक संभव नहीं हो पाया है। इसीलिए बंदी सिखों को रिहा करने के लिए हस्ताक्षर मुहिम शुरू की गई है। इस अभियान को जन आंदोलन बनाने के लिए एक फार्म भरकर पंजाब के राज्यपाल को दिया जाएगा, ताकि लोगों की मांग को सरकार तक पहुंचाया जा सके। उन्होंने बताया कि एसजीपीसी की तरफ से लाखों की संख्या में फार्म छपवाए गए हैं। इन्हें हर गुरुघर, कस्बों, सिख संस्थाओं की तरफ से भरवाया जाना है। उन्होंने लोगों को अपने साथ अपनी समर्थता के अनुसार फार्म ले जाने की अपील की, ताकि लोग अपने आसपास के लोगों से फार्म भरवा कर जमा करवा सकें। इस अवसर पर गुरुद्वारा मैनेजर परमजीत सिंह, निर्मल सिंह, किरपाल सिंह, संतोख सिंह, सतनाम सिंह, खालसा, गुरविंदर सिंह रत्तक, हरविंदर सिंह, पूर्ण सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed