फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Siddharth won the Ironman title

जींद के सिद्धार्थ गोयत ने जीता आयरमैन का खिताब

Wed, 16 Nov 2022 11:36 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 16 Nov 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Siddharth won the Ironman title
प्रतियोगिता में भाग लेते सिद्धार्थ गोयत। विज्ञप्ति। - फोटो : Jind
जींद। वर्ल्ड ट्रेथलॉन एसोसिएशन की ओर से गोवा में 13 से 15 नवंबर तक आयोजित आयरमैन ट्रेथलॉन प्रतियोगिता में जींद की डिफेंस कॉलोनी निवासी सिद्धार्थ गोयत (28) ने आयरमैन का खिताब जीता। उसने दो घंटे पहले अपना इवेंट पूरा करके यह खिताब जीता। इस प्रतियोगिता में 22 देशों के 1449 खिलाड़ियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

सिद्धार्थ गोयत ने 6 घंटे 13 मिनट और 49 सेकंड में अपना इवेंट पूरा कर आयरनमैन का खिताब हासिल किया। ट्रेथलॉन प्रतियोगिता में ओशियन स्विमिंग 1.9 किलोमीटर, साइकिलिंग 90 किलोमीटर और दौड़ 21.1 किलोमीटर निर्धारित की गई थी। इसे पूरा करने के लिए 22 देशों के 1449 खिलाड़ी जीजान लगाए हुए थे। इसके लिए आठ घंटे का समय दिया गया था जबकि सिद्धार्थ गोयत ने इसे छह घंटे, 13 मिनट तथा 49 सेकंड में पूरा कर लिया। गोयत ने कहा कि वह कई महीनों से इस इवेंट के लिए मेहनत कर रहा था और आज उसका सपना पूरा हुआ। सिद्धार्थ की माता बबीता गोयत ने कहा कि उसके बेटे ने यह सपना पूरा करके जींद का नाम रोशन किया है। सिद्धार्थ इस समय भोपाल में एक कंपनी में सिविल इंजीनियर के पद पर कार्यरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed