{"_id":"61a7c0037f02ba2a8e76caf5","slug":"shyamsunder-murder-case-main-accused-arrest-vedio-virel-in-sosal-site-jind-news-rtk631493616","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्याम सुंदर हत्याकांड के मुख्य आरोपी धर्मेंद्र पहलवान के आत्मसमर्पण का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्याम सुंदर हत्याकांड के मुख्य आरोपी धर्मेंद्र पहलवान के आत्मसमर्पण का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर धर्मेंद्र पहलवान की गिरफ्तारी की लाइव वीडियो से लिया गया फुटेज।
- फोटो : Jind
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीमेंट व्यापारी श्याम सुंदर बंसल की हत्या के मुख्य आरोपी धर्मेंद्र पहलवान का बुधवार सुबह 11 बजे सोशल मीडिया पर आत्मसमर्पण का वीडियो वायरल हुआ। हालांकि समाचार लिखे जाने तक स्थानीय पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है। वहीं, आशंका जताई जा रही है कि यह वीडियो धर्मेंद्र पहलवान के बेटे व दो अन्य परिजनों ने ही वायरल किया है ताकि लोगों को यह बताया जा सके कि धर्मेंद्र पहलवान की गिरफ्तारी हो चुकी है। उन्हें डर था कि कहीं पुलिस धर्मेंद्र का एनकाउंटर नहीं कर दे। इसी कारण यह लाइव वीडियो चलाया गया।
बताते चलें कि रोहतक रोड स्थित चौड़ी गली में 23 नवंबर को सीमेंट व्यापारी श्याम सुंदर बंसल तथा उसके भतीजे हन्नी पर बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां दागी थी। इसमें श्याम सुंदर को सात गोलियां तथा उसके भतीजे हन्नी को एक गोली लगी थी। मौके से पुलिस ने 21 खोल बरामद किए थे। इसमें श्याम सुंदर की मौके पर ही मौत हो गई थी तथा हन्नी को अस्पताल में दाखिल करवाया गया था। पुलिस ने धर्मेंद्र पहलवान, बलजीत पोकरी खेड़ी समेत 12 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। इनमें से पुलिस एक आरोपी पोकरी खेड़ी निवासी नरेश को गिरफ्तार कर चुकी है। नरेश हत्या के बाद धर्मेंद्र पहलवान को गाड़ी से रोहतक छोड़कर आया था। पुलिस ने उसे चार दिन के पुलिस रिमांड पर ले रखा है। अब धर्मेंद्र पहलवान की यह दूसरी गिरफ्तारी है। पुलिस ने धर्मेेंद्र पहलवान व बलजीत पर दो-दो लाख रुपये का इनाम भी घोषित किया हुआ है।
आवाज लगा रहा है धर्मेंद्र पहलवान
सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल की गई, उसमें कुछ लोग धर्मेेंद्र पहलवान को पकड़ते नजर आ रहे हैं। वह खुद को छुड़वाने का प्रयास कर रहा है। इसके अलावा वह पुलिस-पुलिस की आवाज भी लगा रहा है। पुलिस मार देगी, मार देगी भी वह लगातार चिल्ला रहा है। कुछ लोगों का कहना है कि जिस समय यह नाटकीय घटना हुई, उस समय धर्मेंद्र पहलवान के बेटे भी उसके पास ही थी। उन्होंने ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया है।
विज्ञापन
वीडियो वायरल होने की सूचना मिली है। पुलिस की एक टीम दिल्ली भेजी गई है। रोहिणी थाने का मामला बताया जा रहा है। जब तक टीम वहां पहुंचकर पुष्टि नहीं करती, तब तक कुछ नहीं कहा जा सकता। जब तक टीम धर्मेंद्र पहलवान को अपने कब्जे में नहीं लेती, तब तक कुछ कहना मुश्किल है।
-कुलदीप सिंह, एसआईटी इंचार्ज।