{"_id":"6243546cdb1d9959cc3a00a7","slug":"shortage-of-doctors-in-civil-hospital-will-soon-be-overcome-jind-news-rtk642434324","type":"story","status":"publish","title_hn":"नागरिक अस्पताल में चिकित्सकों की कमी जल्द होगी दूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नागरिक अस्पताल में चिकित्सकों की कमी जल्द होगी दूर
विज्ञापन
जींद। स्वास्थ्य विभाग के विजिलेंस डायरेक्टर डॉ. जेएस पूनिया ने कहा कि जल्द ही जींद में चिकित्सकों की कमी दूर की जाएगी। मई महीने में कम से कम 20 चिकित्सक नागरिक अस्पताल को दिए जाएंगे। इसके अलावा जिले में कार्यरत मेडिकल ऑफिसर की भी जल्द ही एसएमओ के पद पर पदोन्नति की जाएगी। पदोन्नति के बाद एसएमओ को उनकी इच्छा के अनुसार जींद में ही तैनात किया जाएगा। डॉ. पूनिया यहां अमर उजाला से बातचीत कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि वह पहले जींद में सिविल सर्जन रह चुके हैं। यहां पर चिकित्सकों की कमी के बारे में उनको पूरी जानकारी है। अप्रैल महीने में स्वास्थ्य विभाग काफी चिकित्सकों की भर्ती करेगा। इसमें से कम से कम 20 या इससे भी अधिक चिकित्सकों को जींद भेजा जाएगा। डायरेक्टर बनने के बाद उनका पहला जींद का ही दौरा है। कम चिकित्सकों के बावजूद जिला स्वास्थ्य विभाग अच्छा कार्य कर रहा है। उनका जींद से विशेष लगाव है, इसलिए वह जींद की पैरवी करेंगे और कोशिश करेंगे कि यहां चिकित्सकों व अन्य संसाधनों की कमी जल्द दूर की जा सके। उन्होंने कहा कि जल्द ही मेडिकल ऑफिसरों को पदोन्नत करके एसएमओ बनाया जाएगा। जींद में जो भी मेडिकल ऑफिसर हैं, यदि वह पदोन्नति के बाद जींद में ही रहना चाहेंगे तो उन्हें जींद में ही रखा जाएगा। चिकित्सा सुविधाओं में जींद को पीछे नहीं रहने दिया जाएगा। डॉ. पूनिया ने कहा कि नागरिक अस्पताल की लैब में सुविधाएं बढ़ाने तथा मरीजों को सभी प्रकार की सुविधाएं नागरिक अस्पताल में ही मिलेंगी। इसके लिए योजना बनाई जा रही है। चिकित्सकों की कमी पूरी होने के बाद इस योजना को सिरे चढ़ाया जाएगा। जींद का नागरिक अस्पताल पीजीआई जैसी सुविधाओं से लैस होगा।