{"_id":"5d827c988ebc3e93b532bcc0","slug":"shopping-complex-to-be-built-with-13-crore-rupees-at-the-site-of-old-city-council-office-jind-news-rtk518791536","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुराना नगर परिषद कार्यालय की जगह 13 करोड़ रुपये से बनेगा शॉपिंग कॉम्पलेक्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुराना नगर परिषद कार्यालय की जगह 13 करोड़ रुपये से बनेगा शॉपिंग कॉम्पलेक्स
विज्ञापन
पुराना नप कार्यालय की जगह बनेगा शॉपिंग कॉम्प्लेक्स
नगर सुधार मंडल कार्यालय की जगह बनाया जाएगा नप का नया कार्यालय
माई सिटी रिपोर्टर
जींद। नगर परिषद की बहु प्रतीक्षित परियोजना का शुभारंभ बुधवार को हरियाणा वन विकास निगम के चेयरमैन जवाहर सैनी ने किया। इसके तहत टाउन हाल स्थित नगर परिषद के पुराने कार्यालय की जगह चार मंजिला शॉपिंग कॉम्प्लेक्स बनाया जाएगा इस परियोजना पर 13 करोड़ रुपये की राशि खर्च की जाएगी। वहीं बस स्टैंड के पास स्थित नगर सुधार मंडल के कार्यालय के स्थान पर नगर परिषद का नया कार्यालय बनाया जाएगा। इस पर साढ़े नौ करोड़ रुपये खर्च होंगे।
गौरतलब है कि करीब दो साल पहले नगर परिषद ने पुराने कार्यालय की जगह शॉपिंग कॉम्प्लेक्स बनाने की योजना बनाई थी। इसके बाद कार्यालय को कंडम घोषित किया गया और फिलहाल नगर परिषद का कार्यालय लघु सचिवालय में चल रहा है। जवाहर सैनी के अनुसार यह जींद में चार मंजिला बनने वाली यह पहली इमारत होगी। 1800 वर्ग गज में भूमिगत पार्किंग की व्यवस्था की जाएगी और ऊपर की तीन मंजिलों पर 44 शोरूम बनाए जाएंगे। इसके अलावा यहां कान्फ्रेंस हॉल का भी निर्माण किया जाएगा, जिसे कोई भी व्यक्ति या संगठन फीस भर कर प्रयोग कर सकेगा। वहीं भवन में कैंटीन की भी व्यवस्था रहेगी। दूसरी ओर नगर सुधार मंडल कार्यालय के स्थान पर बनने वाले नगर परिषद कार्यालय को भी चार मंजिला बनाया जाएगा। यहां भी 1800 वर्ग गज में निर्माण होगा और भूमिगत पार्किंग की व्यवस्था होगा। प्रथम मंजिल पर जनता से जुड़ी सभी शाखाओं जैसे हाउस टेक्स, जन्म-मृत्यु, संपत्ति कर व अन्य शाखाएं स्थापित की जाएंगी। दूसरी मंजिल पर इंजीनियरिंग शाखा होगी। तीसरी मंजिल पर पार्षदों व चेयरमैन के लिए कार्यालय बनाया जाएगा और चौथी मंजिल पर अकाउंट शाखा बनाई जाएगी।
बॉक्स
दोनों भवनों में पार्किंग पर खास जोर
फिलहाल शहर के तमाम बड़े भवन व सरकारी कार्यालय पार्किंग की समस्या से जूझ रहे हैं। इसके चलते लघु सचिवालय से लेकर अन्य बैंकों तक के बाहर गाड़ियों की भारी भीड़ रहती है। ऐसे में नगर परिषद ने दोनों ही भवनों में 1800 वर्ग गज में पार्किंग की व्यवस्था की है। हर एक पार्किंग में एक बार में 100 से अधिक गाड़ियों को पार्क करने की व्यवस्था होगी। इससे व्यवस्था बनाने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
बॉक्स
दोनों ही परियोजनाएं शहर के लिए अति महत्वपूर्ण हैं। इनके शुरू होने से शहर को नया लुक मिलेगा। शॉपिंग कॉम्लेक्स कई मायनों में खास होगा। अभी तक शहर में चार मंजिला बड़े भवन नहीं बने हैं। इन दोनों ही भवनों को गिराने का काम शुरू कर दिया गया है और इनके स्थान पर नए भवन बनाए जाएंगे।
जवाहर सैनी, चेयरमैन, हरियाणा वन विकास निगम।
फोटो नंबर
18जेएनडी 35: नगरपरिषद के पुराने कार्यालय में नारियल तोड़ कर शुभारंभ करते जवाहर सैनी।