फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Shopkeepers' work halted due to overbridge under construction at Dablain gate

Jind News: दबलैन फाटक पर निर्माणाधीन ओवरब्रिज से दुकानदारों का कामकाज ठप

Tue, 11 Jun 2024 01:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jun 2024 01:12 AM IST
विज्ञापन
Shopkeepers' work halted due to overbridge under construction at Dablain gate
10जेएनडी24-दबलैन रेलवे फाटक पर अधूरा पड़ा ओवरब्रिज का निर्माण। संवाद
नरवाना। शहर के ओल्ड कोर्ट रोड दबलैन रेलवे फाटक पर चल रहे ओवरब्रिज का निर्माण को लेकर सब्जी मंडी के आसपास का बाजार ठप हो गया है। पूरा दिन दुकानदार खाली बैठे रहते हैं। यही हाल रेलवे फाटक के पार वाली दुकानों का। पिछले चार वर्षों से यहां काम चल रहा है जो जल्दी ही पूरा होते भी दिखाई नहीं दे रहा है। जयराम अस्पताल के संचालक कैलाश सिंगला ने कहा कि छह वर्ष पहले तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने एसडी महिला कॉलेज में हुई जनसभा में ओवरब्रिज निर्माण की घोषणा की थी। उसके दो वर्षों के बाद यहां निर्माण कार्य शुरू हो पाया और निर्माण कार्य पिछले चार वर्षों से चल रहा है जबकि निर्माण की अवधि 18 माह थी। कछुआ चाल से चल रहे निर्माण से रेलवे फाटक के उस पार करीब दो दर्जन गांवों के लोगों को पिछले चार वर्षोंं से काफी दिक्कतें हैं क्योंकि यहां से आवागमन बंद है। इसके अलावा नई बस्ती, मेला मंडी और आजाद नगर के नागरिकों के साथ-साथ पुराने कोर्ट रोड पर स्थित दुकानदारों के काम फेल होने और आवागमन में काफी परेशानी है। पीडब्ल्यूडी बीएंडआर के अधिकारियों की कहना है उनका कार्य लगभग पूरा है जो भी देरी हो रही है वह रेलवे की ओर से है। कई दुकानदारों ने कार्य में हो रही देरी की शिकायत नवनिर्वाचित सांसद कुमारी शैलजा से करने का फैसला लिया है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री के राजनीति सचिव ने दिया था आश्वासन

फरवरी माह में जब मुख्यमंत्री मनोहरलाल गुरु रविदास जयंती के मौके पर अनाज मंडी अनाज मंडी में आए थे। तब भी प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य कैलाश सिंगला के नेत्तृत्व में काफी दुकानदारों ने मुख्यमंत्री का विरोध करने का फै सला लिया था। उस समय मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव कृष्ण बेदी ने अधिकारियों से बात करके काम को जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया था लेकिन काम वहीं की वहीं है, जिससे लोगों को परेशानी हो रही है। कैलाश सिंगला ने कहा कि यदि जल्द दोबारा निर्माण कार्य सुचारू रूप से चालू नहीं किया गया तो दुकानदारों और ग्रामीणों को लेकर शहर में प्रर्दशन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed