{"_id":"67f95f82ff024f61f90343a7","slug":"shobha-yatra-taken-out-on-the-occasion-of-hanuman-jayanti-jind-news-c-199-1-sroh1006-132983-2025-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में निकाली शोभा यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में निकाली शोभा यात्रा
Fri, 11 Apr 2025 11:59 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Fri, 11 Apr 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
11जेएनडी38-झांकी में राम दरबार के दृश्य दिखाते हुए। संवाद
नरवाना। श्रीबाला जी मंदिर प्रबंधक कमेटी ने श्रीहनुमान जन्मोत्सव को लेकर शहर में शोभा यात्रा निकाली।
यात्रा से पहले मंदिर परिसर में अखंड रामायण पाठ किया गया। उसके बाद शोभा कलश यात्रा निकाली गई। इसमें श्रीराम भारतीय कला केंद्र के कलाकारों व बाहर से आए झांकी गु्रप ने सुंदर झांकियां दिखाई गई।
यह यात्रा बाबा गैबी साहब महंत अजय गिरी महाराज के सानिध्य में निकाली गई। यात्रा मंदिर परिसर से शुरु होते हुए शहर के मुख्य मार्ग रेलवे रोड, अपोलो चौक, भगत सिंह चौक, माडल टाऊन व पतराम नगर के रास्ते होते हुए वापस मंदिर परिसर में संपन्न हुई।
प्रबंधक कमेटी संरक्षक जयदेव बंसल व प्रधान सज्जन बंसल ने बताया कि हनुमान जन्मोत्सव को लेकर दो दिवसीय कार्यक्रम किया जा रहा है। पहले दिन भव्य शोभा कलश यात्रा निकाली गई।
विज्ञापन
इसमें काफी संख्या में महिलाएं शामिल हुई और कलश को साथ लेकर पूरी यात्रा के दौरान चली। उन्होंने बताया कि दूसरे दिन 12 अप्रैल को सुबह के समय में मंदिर में केक, 56 भोग, स्वामणी लड्डू और उसके बाद भंडारा लगाया जाएगा। विशेष आकर्षण में सोने का चोला रहेगा।