फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Shivam wins gold in Open National Archery Championship, honoured

Jind News: ओपन नेशनल आर्चरी चैंपियनशिप में शिवम ने जीता स्वर्ण, सम्मानित

Sun, 21 Jun 2026 11:38 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
Shivam wins gold in Open National Archery Championship, honoured
फोटो 21जेएनडी02-आर्चरी चैंपियन​शिप की विजेता को सम्मानित करते सरपंच दीपक अहलावत और उसकी पत्नी र - फोटो : सांकेतिक
जींद। चौथी ओपन नेशनल आर्चरी चैंपियनशिप 2026 में जींद के दो खिलाड़ियों शिवम व एकता ने अपने-अपने वर्ग में स्वर्ण और सिल्वर मेडल जीतकर जिले का नाम रोशन किया है। विजेता खिलाड़ियों का गांव रूपगढ़ में पहुंचने पर सरपंच की पत्नी रेनू अहलावत ने सम्मानित किया।
विज्ञापन

यह प्रतियोगिता तीरंदाजी एसोसिएशन और कोलैबोरेशन आरजेके फाउंडेशन की तरफ से 18 और 19 जून को उत्तराखंड स्थित एमएमजेएन डिग्री कॉलेज गोविंदपुरी, हरिद्वार में आयोजित की गई थी। इसमें देश के विभिन्न राज्यों के तीरंदाजों के साथ-साथ जिले शिवम ने अंडर-15 में और एकता ने अंडर-13 में हिस्सा लिया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के कड़े मुकाबलों के बीच जिले के शिवम ने बेहतरीन निशानेबाजी का प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया जबिक एकता ने सिल्वर मेडल जीतने में सफलता हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता से लौटने पर रूपगढ़ गांव में खिलाड़ियों के सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान रूपगढ़ की सरपंच की पत्नी रेनू अहलावत ने दोनों खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए उनकी उपलब्धि पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ी सीमित संसाधनों के बावजूद अपनी प्रतिभा के दम पर राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना रहे हैं।
ऐसे खिलाड़ियों की सफलता अन्य युवाओं को भी खेलों के प्रति प्रेरित करती है। उन्होंने कहा कि बेटियां और बेटे दोनों ही खेलों में लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं जिससे गांव और जिले का गौरव बढ़ रहा है।

खिलाड़ियों ने अपनी सफलता का श्रेय अपने अभिभावकों, प्रशिक्षकों और सहयोगियों को दिया और भविष्य में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व करने का लक्ष्य बताया। ग्रामीणों ने भी खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और आगे भी इसी तरह जिले का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed