{"_id":"6996058b1ffaf3828e061a64","slug":"shiv-shakti-mahayagna-started-with-kalash-yatra-jind-news-c-199-1-sroh1006-148746-2026-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ शिव-शक्ति महायज्ञ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ शिव-शक्ति महायज्ञ
Thu, 19 Feb 2026 12:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Thu, 19 Feb 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
18जेएनडी29-108 कुण्डीय शिव-शक्ति महायज्ञ के शुभारंभ पर कलश यात्रा निकालते श्रद्धालु। स्रोत श्रद
जींद। संसार की सुख, शांति और समृद्धि के लिए हुडा ग्राउंड एकलव्य स्टेडियम के सामने नौ दिवसीय 108 कुंडीय शिव-शक्ति जनकल्याण महायज्ञ का शुभारंभ बुधवार को कलश यात्रा के साथ हुआ।
कलश यात्रा प्रभारी जींद नगर परिषद की चेयरपर्सन अनुराधा सैनी, वाइस चेयरपर्सन अर्चना शर्मा, पानीपत नगर पालिका चेयरमैन सुनीता अरड़ाना के नेतृत्व में सैकड़ों महिलाएं कलश यात्रा में शामिल हुईं। कलश यात्रा को डिप्टी स्पीकर कृष्ण मिड्ढा के सुपुत्र रुद्राक्ष मिड्ढा ने झंडी दिखा कर रवाना किया।
इस दौरान कर्ण प्रताप सिंह और उनकी माता शांति देवी मौजूद रहीं। इससे पहले कथा व्यास भारत भूषण और सतपाल जी महाराज कुरुक्षेत्र के सानिध्य में सभी अतिथियों ने कलश पूजन किया। कलश यात्रा अग्रसेन भवन अर्बन इस्टेट से चल कर आयोजन स्थल एकलव्य स्टेडियम हुडा ग्राउंड पर संपन्न हुई।
विज्ञापन
रुद्राक्ष मिड्ढा ने कहा कि यह जींद की धरती का सौभाग्य है कि परम पूज्य जगतगुरु त्रिपुरा पीठाधीश्वर चक्रवर्ती यज्ञ सम्राट श्रीश्री 1008 हरिओम महाराज के पावन सानिध्य में 27 फरवरी तक होने वाला यह दिव्य आयोजन होगा। उन्होंने कहा कि महायज्ञ के सभी नौ दिन समाज के अलग-अलग वर्गों को समर्पित हैं। इसके तहत कल 19 फरवरी का दिन खाप पंचायतों व किसानों को समर्पित रहेगा। इस अवसर पर श्रीराम प्रकाश काहनोरिया, महेश सिंगला, सुरेश छातरिया, भीम सैनी, संजीव जिंदल, गौरव गोयल भी मौजूद रहे।
बॉक्स
महायज्ञ में 108 कुंडों पर बैठेंगे 108 जोड़े
ज्योति प्रकाश कौशिक ने बताया कि वीरवार से 108 कुंडों पर प्रतिदिन सुबह नौ से दोपहर 12 बजे तक महायज्ञ में 108 जोड़े यजमान के रूप में बैठेंगे। इसके बाद दोपहर तीन से शाम पांच तक रामकथा का आयोजन होगा। प्रतिदिन सांय सात बजे होने वाली दिव्य महाआरती भी लोगों के आकर्षण का केंद्र रहेगी। गंगा आरती की तरह ही दिव्य महाआरती में भी ब्राह्मणों द्वारा बड़े-बड़े जागृत दीपकों के साथ आरती की जाएगी।