{"_id":"6a207113d3bcfb3d1e068612","slug":"shiromani-shri-sain-bhagat-government-college-received-1944-applications-and-981-documents-were-verified-jind-news-c-199-1-sroh1006-154492-2026-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: शिरोमणि श्री सैन भगत राजकीय कॉलेज में 1944 आवेदन आए, 981 दस्तावेजों का सत्यापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: शिरोमणि श्री सैन भगत राजकीय कॉलेज में 1944 आवेदन आए, 981 दस्तावेजों का सत्यापन
विज्ञापन
03जेएनडी11-शिरोमणि श्रीसैन भगत राजकीय कॉलेज में आवेदन करने पहुंची छात्राएं। स्रोत संस्थान
जींद। आईटीआई और कॉलेजों में आवेदनों को लेकर ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू हो गई है। हालांकि कॉलेजों में आवेदन की अंतिम तारीख 15 जून है। वहीं आईटीआई में दो जून से लेकर 15 जून तक आवेदन होंगे।
कॉलेजों में बीकॉम, बैचलर आफ साइंस इन फिजिकल साइंस, बीए इकोनामिक्स जैसे संकायों में अलग-अलग कालेजों में निर्धारित सीटों पर कम आवेदन आए हैं। शिरोमणि श्री सैन भगत राजकीय कॉलेज में 1944 आवेदन आ चुके हैं जबकि 981 दस्तावेजों का सत्यापन हो चुका है।
बीए आर्ट्स में निर्धारित 600 सीटों पर 988 आवेदन आए हैं। जबकि बीए इकनॉमिक्स में 40 सीटों पर 22, बीए इंग्लिश में 40 सीटों पर 46, बीए ज्योग्राफी में 40 सीट पर 71, बीए हिस्ट्री में 40 सीट पर 44, बीबीए में 40 सीटों पर 123, बीकॉम में 220 सीटों पर 216, बीसीए में 120 सीटों पर 278 आवेदन आए हैं।
विज्ञापन
बैचलर आफ साइंस इन लाइफ साइंस में 170 सीटों पर 202, बैचलर आफ साइंस इन फिजिकल साइंस में 300 सीटों पर 127, बैचलर आफ साइंस इन कैमिस्ट्री में 40 सीटों पर 60, बैचलर आफ साइंस विद मैजर इन मैथ में 40 सीटों पर 71 और बैचलर आफ साइंस विद मैजर इन फिजिक्स में 40 सीटों पर 59 आवेदन आ चुके हैं। मेरिट लिस्ट को लेकर दोनों जगह शेड्यूल आना बाकी है। यूजी कोर्स में पहले ऑनलाइन आवेदन का समय 31 मई तक था।
महिला कॉलेज में आए 1157 आवेदन
प्रियदर्शिनी इंदिरा गांधी राजकीय महिला कालेज में नौ संकायों में 1157 आवेदन आ चुके हैं जबकि 741 दस्तावेजों का सत्यापन हो चुका है। राजकीय महिला कालेज में बीए आर्ट्स में 400 सीटों पर 663, बीए इंग्लिश में 40 सीटों पर 43, बीए ज्योग्राफी में 40 सीटों पर 55, बीकॉम में 200 सीटों पर 115, बीसीए में 60 सीटों पर 120, बैचलर आफ साइंस इन लाइफ साइंस में 60 सीटों पर 159, बैचलर आफ साइंस इन फिजिकल साइंस में 160 सीटों पर 86, बैचलर आफ साइंस विद मेजर इन मैथ में 40 सीटों पर 51 और बैचलर आफ साइंस इन फिजिकस में 30 सीटों पर 44 आवेदन आ चुके हैं।
राजकीय आईटीआई में दो दिन में आए 750 आवेदन
शहर के कैथल रोड स्थित राजकीय आईटीआई में दो दिन में अलग-अलग ट्रेड में 750 आवेदन आए हैं। इलेक्ट्रीशियन ट्रेड के लिए 178, वायरमैन ट्रेड में 92, कंप्यूटर आप्रेटर एंड प्रोग्रामिंग के लिए 73, फिटर में 60, रेफ्रिजरेटर एंड एयरकंडिशनर टैक्रीशियन के लिए 52, इलेक्ट्रोनिक मैकेनिक के लिए 40, मैकेनिक डीजल के लिए 39, स्टेनोग्राफर इंग्लिश के लिए 37, ड्राफ्ट्समैन सिविल के लिए 36, प्लंबर ट्रेड के लिए 30, मैकेनिक मोटर ड्यूल एच में 28, मशिनिस्ट ट्रेड के लिए 19, ड्राफ्ट्समैन मैकेनिकल 13, वेल्डर ड्यूल एच के लिए 11, टीपीईसी ट्रेड के लिए 11, ट्रनर ट्रेड में दस, मैकेनिक ट्रैक्टर ट्रेड के लिए दस, वुड वर्क टेक्ननीशियन के लिए चार, ड्रेस मेकिंग के लिए चार व स्विंग टेक्नालाजी के लिए दो आवेदन आए हैं।
वर्जन
यूजी कोर्स में ऑनलाइन आवेदन की तारीख 15 जून तक बढ़ा दी है। तारीख बढ़ाने के बाद कालेज में अलग-अलग संकायों में आवेदनों की संख्या में इजाफा हुआ है।
-डाॅ. सत्यवान मलिक, प्राचार्य. शिरोमणि श्री सैन भगत राजकीय कॉलेज जींद