फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Shilpa, a farmer's daughter, won five medals in javelin throw.

Jind News: किसान की बेटी शिल्पा ने भाला फेंक में जीते पांच पदक

Fri, 08 May 2026 12:34 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 08 May 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
Shilpa, a farmer's daughter, won five medals in javelin throw.
जींद। जिले के गांव दनोदा खुर्द की रहने वाली जेवलिन थ्रो (भाला फेंक) खिलाड़ी शिल्पा रानी ने अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई है। शिल्पा के पिता खेती करते हैं जबकि माता गृहणी हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद शिल्पा ने खेलों में शानदार प्रदर्शन कर जिले और हरियाणा का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन


शिल्पा रानी ने बताया कि बचपन से ही उन्हें खेलों में रुचि थी और परिवार ने हर कदम पर उनका हौसला बढ़ाया। उन्होंने कहा कि कठिन परिस्थितियों में भी उन्होंने अभ्यास नहीं छोड़ा और हमेशा देश के लिए पदक जीतने का सपना देखा।
विज्ञापन

शिल्पा वर्तमान में हरियाणा खेल एवं युवा मामले विभाग में जूनियर कोच के पद पर कार्यरत हैं। उनकी उपलब्धियों में वर्ष 2025 में मुंबई में आयोजित चौथी इंडियन ओपन थ्रो चैंपियनशिप में दूसरा स्थान प्रमुख है। वहीं 2023 में गोवा में आयोजित 37वें नेशनल गेम्स में पहला स्थान हासिल कर उन्होंने बड़ी उपलब्धि अपने नाम की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा 26वीं नेशनल फेडरेशन कप सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप रांची में तीसरा स्थान प्राप्त किया। वर्ष 2022 शिल्पा के लिए बेहद सफल रहा। उन्होंने नेशनल ओपन एथलेटिक्स चैंपियनशिप बेंगलुरु में पहला स्थान हासिल किया जबकि इंडियन नेशनल गेम्स गुजरात में तीसरा स्थान प्राप्त किया।

इसके साथ ही बर्मिंघम में आयोजित राष्ट्रमंडल खेल में सातवां स्थान प्राप्त कर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी प्रतिभा दिखाई। शिल्पा ने बताया कि उनका लक्ष्य आने वाले वर्षों में अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारत के लिए स्वर्ण पदक जीतना है। उनकी सफलता से गांव और जिले के युवाओं को भी खेलों में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed