{"_id":"677eb8c9eec63a4c44048d7e","slug":"sheds-being-installed-on-litani-road-and-uchana-kalan-unmanned-underpass-jind-news-c-199-1-sroh1009-128144-2025-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: लितानी रोड व उचाना कलां मानव रहित अंडरपास पर लग रहे शेड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: लितानी रोड व उचाना कलां मानव रहित अंडरपास पर लग रहे शेड
विज्ञापन
08जेएनडी29: लितानी रोड अंडरपास पर चल रहा शैड लगाने का काम। संवाद
उचाना। लितानी रोड अंडरपास व उचाना कलां मानव रहित फाटक की जगह बने अंडरपास पर रेलवे द्वारा शेड लगाने का काम शुरू किया हुआ है। लितानी रोड अंडरपास पर शहर की तरफ शेड लग गया है तो उचाना कलां की तरफ शेड लगने का काम चल रहा है। ऐसे ही उचाना कलां मानव रहित फाटक पर बने अंडरपास पर शेड लगाने को लेकर पिलर लगाए जा रहे हैं।
शहर में काफी समय से वाहन चालकों द्वारा अंडरपास पर शेड बनाने की मांग की जा रही थी, ताकि बारिश के समय अंडरपासों में जलभराव न हो। सबसे अधिक परेशानी उचाना कलां के मानव रहित फाटक पर बने अंडरपास पर होती है। यहां कई फीट पानी भर जाने से वाहन चालकों को यहां से आने-जाने के दौरान वाहन के पानी में बंद होने का डर रहता है। लितानी रोड पर बने यू आकर के अंडरपास में पानी का भराव तो बारिश के समय होता है, लेकिन निकासी साथ में होने से यहां जलभराव को लेकर अधिक परेशानी नहीं होती थी। यहां पर शेड बनाने की मांग वाहन चालक करते आ रहे थे, ताकि शेड बनने के बाद अंडरपास में कम से कम पानी का जलभराव हो। अब शेड बनाने का काम तेजी से चल रहा है। लितानी रोड अंडरपास पर जिस तरह से काम चल रहा है, उससे इस कुछ दिनों में दोनों तरफ शेड लगने का काम पूरा हो जाएगा। लितानी रोड फाटक अंडरपास पर तो एक तरफ शेड लग चुका है। जिस तरह से काम चल रहा है उससे कुछ दिनों में यहां पर शेड बनाने का काम पूरा हो जाएगा।
अंडरपास में लगे लाइट
वाहन चालकों, राहगीरों ने कहा कि शेड की मांग तो पूरी हो चुकी है। यहां पर लाइट भी लगनी चाहिए, ताकि रात को आने-जाने वाले विशेषकर राहगीरों को किसी तरह की परेशानी न हो। अंडरपास में अंधेरा होने के चलते रात को आने-जाने वालों को हादसा होने का डर रहता है। लाइट लगने के बाद हादसा होने का डर कम हो जाता है।