{"_id":"580526ec4f1c1b592c703319","slug":"sex-ratio-camption-jind","type":"story","status":"publish","title_hn":"कम लिंगानुपात वाले गांवों में विशेष जागरूकता अभियान चलाएगा स्वास्थ्य विभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कम लिंगानुपात वाले गांवों में विशेष जागरूकता अभियान चलाएगा स्वास्थ्य विभाग
jind
Updated Tue, 18 Oct 2016 01:01 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला द्वारा 15 अक्तूबर को प्रकाशित समाचार का फोटो।
- फोटो : bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के लिंगानुपात को सुधारने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा विशेष कदम उठाए जाएंगे। इसके लिए जिन गांवों का लिंगानुपात कम है, उन गांवों में विभाग द्वारा विशेष अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान को सफल बनाने के लिए विभाग द्वारा सामाजिक संगठनों का सहारा भी लिया जाएगा। सोमवार को स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने डीसी विनय सिंह की अध्यक्षता में बैठक कर जागगरूकता अभियानों को सफल बनाने के लिए अभियान की रूपरेखा तैयार की। इस अभियान के बारे में जानकारी देते हुए सिविल सर्जन डॉ. संजय दहिया ने बताया कि नवंबर के पहले सप्ताह में कम लिंगानुपात वाले गांवों में मोबाइल वैन द्वारा विशेष फिल्म दिखलाई जाएगी। इसके अलावा भारत सरकार के गीत एवं नाटक प्रभाग के कलाकारों द्वारा मनोरंजक व उद्देश्यपूर्ण कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। इसके साथ-साथ स्थानीय कलाकारों द्वारा हरियाणवी नुक्कड़ नाटक दिखाए जाएंगे। इस बैठक में उप सिविल सर्जन डॉ. प्रभुदयाल, डॉ. पालेराम, डॉ. मंजूला, ऊषा जताना, नरेंद्र अत्री, शिक्षा विभाग से डॉ. सुदेश सिवाच, चौधरी रणवीर सिंह विश्वविद्यालय से डॉ. ज्योति श्योराण, सुरेंद्र सिंह, महिला एवं बाल विकास विभाग से अनीता दलाल, राजकीय महाविद्यालय के प्राचार्य आरके हुड्डा व महात्मा गांधी शिक्षा एवं समाज विकास संस्थान के निदेशक राजकुमार भोला ने भाग लिया।
समाचार का इंपैक्ट
जिले में गिरते लिंगानुपात को देखते हुए अमर उजाला समाचार पत्र द्वारा अपने 15 अक्तूबर के माय सिटी के संस्करण में लड़कों की आबादी के मुकाबले आधी बेटियां नामक शीर्षक से समाचार को प्रमुखता से प्रकाशित किया गया था। समाचार प्रकाशित होने के बाद स्वास्थ्य विभाग की नींद टूटी और विभाग ने कम लिंगानुपात वाले गांवों में अभियान चलाने के लिए रूपरेखा तैयार की।
विज्ञापन
समाचार का इंपैक्ट
जिले में गिरते लिंगानुपात को देखते हुए अमर उजाला समाचार पत्र द्वारा अपने 15 अक्तूबर के माय सिटी के संस्करण में लड़कों की आबादी के मुकाबले आधी बेटियां नामक शीर्षक से समाचार को प्रमुखता से प्रकाशित किया गया था। समाचार प्रकाशित होने के बाद स्वास्थ्य विभाग की नींद टूटी और विभाग ने कम लिंगानुपात वाले गांवों में अभियान चलाने के लिए रूपरेखा तैयार की।
विज्ञापन