फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Sex racket busted in hotel, 9 women arrested in raid

Jind News: होटल में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, रेड कर 9 युवतियां पकड़ीं

Sat, 08 Nov 2025 12:46 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 08 Nov 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
Sex racket busted in hotel, 9 women arrested in raid
होटल में जांच करती पुलिस टीम। संवाद
रेवाड़ी। दिल्ली-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित एक होटल में चल रहे सेक्स रैकेट का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने रेड मारकर 9 युवतियों को पकड़ा है। इनमें हरियाणा सहित अन्य राज्यों की युवतियां भी शामिल हैं।
विज्ञापन

मौके से होटल मैनेजर को भी हिरासत में लिया गया जबकि होटल मालिक फरार है। पुलिस ने बताया कि ग्राहकों की फोन पर बुकिंग की जाती थी और होटल के कमरों में यह धंधा चलाया जा रहा था। पूरा रैकेट फोन पर चलता था और फोन पर बुकिंग होती थी। होटल में भी बुकिंग की खेल चलता था।
विज्ञापन

पुलिस को सूचना मिली थी कि हाईवे पर स्थित एक होटल में गैरकानूनी गतिविधियां चल रही हैं। सूचना की पुष्टि करने के लिए पुलिस ने ग्राहक बनाकर भेजा था। पुख्ता जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर होटल में छापा मारा जहां से युवक और युवतियां आपत्तिजनक स्थिति में पकडी गईं। कुछ ग्राहक भी पुलिस ने पकड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएसपी हेडक्वार्टर डॉ. रविंद्र ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई थी। काफी लंबे समय से हमें शिकायत मिल रही थी। पुख्ता जानकारी मिलने के बाद कार्रवाई अमल में लाई गई। मामले में जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed