फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Sewerage water on the roads, traffic problems, fear of diseases, officers oblivious

सड़कों पर सीवरेज का पानी, आवागमन में परेशानी, बीमारियों का भी बना डर, अफसर बेखबर

Fri, 08 Jul 2022 12:21 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 08 Jul 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Sewerage water on the roads, traffic problems, fear of diseases, officers oblivious
जींद। शहर में बिना बारिश के सीवरेज ओवरफ्लो हो रहे हैं। अगर बारिश से पहले यह हाल है तो बाद में क्या होगा। पुरानी सब्जीमंडी मोड़ से लेकर रेलवे स्टेशन तक कई जगह सीवरेज ओवरफ्लो होकर बह रहे हैं। इससे लोगों को काफी परेशानी हो रही है। अफसरों की उदासीनता के चलते वर्षों पुरानी समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। सीवरेज ओवरफ्लो से जो गंदा पानी निकल रहा है, वह कई-कई दिन तक सड़ता रहता है। इस पर मच्छर पनप रहे हैं और डेंगू और मलेरिया को बढ़ावा मिल रहा है। वहीं स्वास्थ्य विभाग की नजर भी इन सीवरेज से निकलने वाले पानी तक नहीं पहुंच पाई है।
विज्ञापन

जिला प्रशासन व जनस्वास्थ्य विभाग वैसे तो बारिश से पहले नालों व सीवरेज की सफाई के बड़े-बड़े दावे करता है लेकिन सच्चाई ठीक इसके विपरीत है। पुरानी सब्जीमंडी से लेकर रेलवे स्टेशन तक मुख्य सड़क के दोनों तरफ कम से कम 10 जगह ऐसी हैं, जहां पर सीवरेज ओवरफ्लो हो रहे हैं। इससे निकलने वाला गंदा पानी सड़क पर फैल रहा है। इस कारण सड़क भी टूट रही है और डेंगू और मलेरिया को बढ़ावा मिल रहा है। जनस्वास्थ्य विभाग का इस तरफ कोई ध्यान नहीं है। इस सड़क मार्ग से प्रतिदिन हजारों लोग गुजरते हैं। यहां से उठने वाली बदबू के कारण सभी लोग परेशान रहते हैं। इसके अलावा पटियाला चौक के दुकानदार तथा यहां ड्यूटी करने वाले पुलिस कर्मचारी भी अब इस जगह को छोड़कर दूसरी जगह खड़े होने लगे हैं। पहले पटियाला चौक से रेलवे रोड़ की तरफ जाने वाली सड़क के बीच में पुलिस की गाड़ी खड़ी होती थी लेकिन इस गंदे पानी ने लोगों के नाक में दम कर दिया है।
विज्ञापन

शहर की शान पटियाला चौक की सुंदरता पर ग्रहण
पटियाला चौक जींद शहर की शान है। जब जींद जिला बना था, उसी समय सबसे पहले पटियाला चौक बना था। पटियाला चौक से हजारों वाहन गुजरते हैं। सभी को पानी के अंदर से होकर गुजरना पड़ता है। अब यहां पर इस गंदे पानी के कारण सड़क भी टूटने लग गई है। यहां पर हुए बड़े-बड़े गड्ढों के कारण वाहन चालकों को खासी दिक्कत होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैंक के सामने सीवरेज ओवरफ्लो
जाट स्कूल के सामने स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की शाखा है। यहां पर प्रतिदिन सैकड़ों लोग आते हैं लेकिन यहां सीवरेज ओवरफ्लो के कारण बैंक उपभोक्ताओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। यहां स्कूल में आने वाले बच्चों को भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
स्वास्थ्य विभाग भी कर रहा खानापूर्ति
सड़क पर कई महीनों से खड़े इस पानी पर मच्छर पनप रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग ने आज तक इस गंदे पानी पर मच्छरों को मारने के लिए कोई प्रयास नहीं किया है। मलेरिया विभाग के डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. विजेंद्र ढांडा ने कहा कि रुटीन में कॉलोनियों व गलियों में खड़े पानी में स्वास्थ्य विभाग की टीम तेल या अन्य कोई कैमिकल डालकर मच्छरों को खत्म करती है। सीवेरज ओवरफ्लो से निकले गंदे पानी पर तेल या अन्य कुछ पदार्थ डाला या नहीं इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। यदि स्वास्थ्य कर्मचारियों ने ऐसा नहीं किया है तो करवाया जाएगा।

सीवरेज ओवरफ्लो की कोई शिकायत उनके पास नहीं आई है। अभी जेई को मौके पर भेजकर समस्या का समाधान करवाया जाएगा। जनस्वास्थ्य विभाग समय-समय पर सीवरेज की सफाई करवाता रहता है।
--दलबीर सिंह, कार्यकारी अभियंता, जनस्वास्थ्य विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed