फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Sewerage system will be improved in Sector 9, an amount of Rs 2 lakh will be spent

Jind News: सेक्टर 9 में दुरुस्त होगी सीवरेज व्यवस्था, दो लाख रुपये की राशि होगी खर्च

Sat, 15 Feb 2025 12:10 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 15 Feb 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
Sewerage system will be improved in Sector 9, an amount of Rs 2 lakh will be spent
14जेएनडी25-सेक्टर छह में खाली पड़े प्लॉट में जमा सीवरेज का गंदा पानी। संवाद
जींद। शहर का सबसे पॉश क्षेत्र माने जाने वाले सेक्टरों में पिछले पांच साल से सीवरेज व्यवस्था चरमराई हुई है। सीवर ओवरफ्लो होने से खाली पड़े प्लॉट तालाब बने हुए हैं। ऐसे में सेक्टर छह, सात, आठ व नौ के 2500 मकान में रहने वाले लगभग आठ हजार लोग परेशान हैं। तीन साल पहले सेक्टरों के गंदे पानी की निकासी के लिए सफीदों रोड पर बाईपास पुल से लेकर गोहाना रोड तक डेढ़ किलोमीटर लंबी सीवर लाइन बिछाए जाने की योजना बनी थी।
विज्ञापन

अभी तक एनएचएआई की ओर से एनओसी नहीं मिली है। एनएचएआई की तरफ से एनओसी को लेकर डिमांड भेजी हुई है। एनओसी मिलने के बाद से सीवर लाइन बिछाई जा सकेगी। हालांकि अभी सेक्टर में सीवरेज सफाई को लेकर एचएसवीपी (शहरी विकास प्राधिकरण) ने टेंडर लगाया है। टेंडर अलॉट होने के बाद संबंधित एजेंसी द्वारा सीवरेज सफाई का काम किया जाएगा। फिलहाल सेक्टरों में जो सीवर लाइन बिछी है, उनका सारा पानी सेक्टर नौ में लाया जाता है, जहां से ट्रैक्टर लगा कर एसपी कोठी के नजदीक डिस्पोजल में पहुंचा कर वहां मुख्य लाइन में डालकर एसटीपी में पहुंचाया जाता है।
विज्ञापन

इस व्यवस्था से स्थाई रूप से समाधान नहीं हो पा रहा। यह केवल वैकल्पिक व्यवस्था ही है। सेक्टर आठ रेजिडेंस वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान सतबीर बांगड़, संदीप बुआना, अमित मोर, सुशील रोहिल्ला, डॉ. संजय शर्मा, जगबीर बूरा, प्रवीण ढिल्लों ने कहा कि सेक्टर छह, सात, आठ व नौ सहित ज्यादातर क्षेत्र में सीवरेज निकासी की समस्या है। सीवर ओवरफ्लो होने से खाली प्लॉट तालाब बने हुए हैं। इस कारण बदबू से आसपास के मकानों में रहने वाले लोगों को दिक्कत हो रही है। एचएसवीपी और एनएचएआई के बीच एनओसी का मामला काफी समय से चल रहा है, अभी तक समस्या का समाधान नहीं हो पाया है, जिससे सेक्टरवासी परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स
सेक्टर नौ में सफाई को लेकर लगाया है टेंडर
सेक्टर 9 में सीवरेज सफाई को लेकर एचएसवीपी द्वारा टेंडर लगाया गया है। टेंडर अलॉट होने के बाद संबंधित एजेंसी द्वारा काम किया जाएगा। वहीं, सेक्टरों में सीवरेज ओवरफ्लो की समस्या के स्थाई समाधान को लेकर सफीदों रोड से गोहाना रोड तक बाईपास होते हुए सीवर लाइन डाली जानी है। इसके लिए एनएचएआई से एनओसी मांगी गई है। तब तक अपने कर्मचारियों से सीवर की सफाई करवाई जा रही है। एचएसवीपी का प्रयास है कि सेक्टरवासियों की समस्या का समाधान हो सके।
-अनुज ढांडा, जेई शहरी विकास प्राधिकरण, जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed