{"_id":"620fde8c4d9abb6d53465308","slug":"sewerage-line-will-be-put-in-11-colonies-of-the-city-under-amrit-yojna-2-jind-news-rtk6388147145","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमृत योजना-दो के तहत शहर की 11 कॉलोनियों में डाली जाएगी सीवरेज लाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृत योजना-दो के तहत शहर की 11 कॉलोनियों में डाली जाएगी सीवरेज लाइन
विज्ञापन
शहर के लोगों की आए दिन सीवरेज ओवरफ्लो की आ रही समस्याओं को दूर किया जाएगा। अमृत योजना- दो के तहत जिले की 11 कॉलोनियों में सीवरेज लाइन डाली जाएगी। इसके अलावा सीवरेज की जो पुरानी लाइनें खराब हो चुकी हैं उनको भी दुरुस्त करवाया जाएगा। इस पर 62371850 रुपये की राशि खर्च होगी। इस बारे में विधायक डॉ. कृष्ण मिड्ढा ने जनस्वास्थ्य विभाग के चीफ इंजीनियर अनिल चौहान व अन्य अधिकारियों से बातचीत की। इसमें जल्द ही जींद को सुपर सकर मशीन भी उपलब्ध करवाने की योजना बनाई गई।
विधायक डॉ. कृष्ण मिड्ढा ने कहा कि शहर में बदहाल हो चुकी सीवरेज व्यवस्था को ठीक करवाने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि अब अमृत योजना-2 के तहत जो कॉलोनियां आबाद व वैद्य हैं उनमें सीवरेज लाइन डाली जाएंगी। इसके अलावा जिन कॉलोनियों में सीवरेज लाइन हैं लेकिन वह खराब हो चुकी हैं उन्हें भी इस योजना तहत कवर किया जाएगा। इसके अलावा जींद के लिए जरूरी सुपर सकर मशीन भी जींद प्रशासन को उपलब्ध करवाए की बात कही गई। जब तक यह मशीन जींद को उपलब्ध नहीं होती, तब तक एक छोटी मशीन जो गली-गली जाकर सीवरेज को साफ कर सके, इसका एस्टिमेट बनाने के लिए आदेश अधिकारियों को दिए गए। इन कॉलोनियों में डाली जाएगी सीवरेज लाइन
अमृत योजना के तहत 11 कॉलोनियों में सीवर लाइन डालने के काम को शामिल किया है। इनमें शहर की न्यू श्याम नगर, नजदीक हांसी ब्रांच नहर, सीआईए थाना बाईपास अपोलो रोड, शिवपुरी कॉलोनी, जोगेंद्र नगर एक्सटेंशन, धानक मोहल्ला, खटीक बस्ती, सोलगर बस्ती, वाल्मीकि बस्ती भिवानी रोड, चंद्रलोक कॉलोनी, राम कॉलोनी, भारत नगर शामिल है।
विज्ञापन
शहर के लोगों को लगातार सीवरेज की बदहाल स्थिति से परेशानी हो रही थी। इसके लेकर जनस्वास्थ्य विभाग के उच्चाधिकारियों से बातचीत की गई है। 11 कॉलोनियों में नई सीवरेज लाइन डाली जाएंगी व पुरानी को भी ठीक किया जाएगा। जींद को सुपर सकर मशीन उपलब्ध करवाने के लिए जल्द ही टेंडर लगाए जाएंगे। तब तक काम चलाने के लिए एक छोटी मशीन की व्यवस्था करने को भी कहा गया है।
-डॉ. कृष्ण मिड्ढा, विधायक, जींद।