फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Sewerage jam in Gurudwara Colony on Rohtak Road for last three months.

Jind News: पिछले तीन महीने से रोहतक रोड पर गुरुद्वारा कॉलोनी में सीवरेज जाम

Fri, 03 Jan 2025 11:34 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jan 2025 11:34 PM IST
विज्ञापन
Sewerage jam in Gurudwara Colony on Rohtak Road for last three months.
03जेएनडी37: जन स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते कॉलोनी वासी। स्रोत कालोनीवासी
जींद। जींद विकास संगठन के अध्यक्ष एवं प्रमुख समाजसेवी डाॅ. राजकुमार गोयल ने आरोप लगाए कि रोहतक रोड पर गुरूद्वारा कालोनी में पिछले तीन महीने से सीवरेज जाम है। सीवरेज का गंदा पानी ओवरफ्लो होकर गलियों में बह रहा है। कालोनी वासी कई बार विभागीय अधिकारियों को शिकायत भी दे चुके हैं, लेकिन कोई समाधान नहीं हो रहा।
विज्ञापन

समाजसेवी राजकुमार गाेयल ने बताया कि कालोनी की महिला व पुरूष डीसी को भी इसकी शिकायत दे चुके हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही। गोयल ने प्रशासन से मांग की है कि इस समस्या का जल्द से जल्द समाधान किया जाए। इसके विरोध में शुक्रवार को कालोनी के कुछ लोगों ने संबंधित विभाग के खिलाफ सांकेतिक नारेबाजी भी की और प्रशासन को अल्टीमेटम दिया कि यदि एक सप्ताह में समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वह विरोध प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे। गोयल ने कहा कि दर्ज शिकायत के समाधान की अवधि निर्धारित की जानी चाहिए, ताकि निश्चित समय पर काम न करने पर संबंधित कर्मचारी को नोटिस जारी किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed