फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Seventh accused of house theft gang arrested

Jind News: घरों में चोरी करने के गिरोह का सातवां आरोपी गिरफ्तार

Fri, 05 Jul 2024 03:57 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Fri, 05 Jul 2024 03:57 AM IST
विज्ञापन
Seventh accused of house theft gang arrested
04जेएनडी41: पुलिस गिरफ्त में पकड़ा गया आरोपी। स्रोत पुलिस प्रशासन
जींद। घरों में चोरी करने वाले गिराह के सातवें आरोपी को डिटेक्टिव स्टाफ की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान हिसार जिले के जमावड़ी गांव निवासी अनिल के रूप में हुई है। पुलिस ने इस मामले में पहले किशनपुरा निवासी कुणाल उर्फ जुल्मी, बुढ़ाबाबा बस्ती निवासी बीरू, तरसेम उर्फ जोगी, सुभाष नगर निवासी समीर उर्फ झंडू, गुप्ता काॅलोनी निवासी नवीन उर्फ गोली व अजमेर बस्ती निवासी सागर को पहले गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन

डिटेक्टिव स्टाफ इंचार्ज ऋषिपाल ने बताया कि अजमेर बस्ती की रहने वाली प्रियंका ने घर में चोरी होने की शिकायत थाना शहर जींद में दी थी। मामले को डिटेक्टिव स्टाफ जींद को सौंपा गया था। एएसआई राजेश कुमार ने गुप्त सूचना के आधार पर चोरी में शामिल छह आरोपियों को पकड़ लिया था, जिन्हें अदालत में पेश करके एक दिन का पुलिस रिमांड पर लिया गया था। इस दौरान आरोपियों से एक अन्य आरोपी की संलिप्तता का पता चला। पूछताछ पर आरोपी ने बताया कि उन सभी ने योजना बनाई कि सभी हरिद्वार घूमने चलते हैं, लेकिन किसी के पास पैसे नहीं थे। इस पर उन्होंने घरों में चोरी करने की योजना बनाई। 14 जून को अजमेर बस्ती के एक मकान में रखी अलमारी को तोड़कर गहने चोरी कर लिए थे। इसके अलावा उन्होंने एक महीना पहले खेम नगर हनुमान जयंती देवी मंदिर में चोरी की थी। करीब एक महीना पहले ही उन्होंने रोहतक रोड के एक मकान में चोरी की थी। सातों आरोपियों को वीरवार को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed