{"_id":"6560f0f25a0b0c0485064364","slug":"seven-women-and-a-minor-caught-breaking-locks-and-stealing-jind-news-c-199-1-sroh1007-9201-2023-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: ताला तोड़ चोरी करतीं सात महिलाएं व एक नाबालिग काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: ताला तोड़ चोरी करतीं सात महिलाएं व एक नाबालिग काबू
Sat, 25 Nov 2023 12:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sat, 25 Nov 2023 12:22 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जींद। नई सब्जी मंडी के नजदीक गोदाम का ताला तोड़कर बैटरी चोरी करते हुए सात महिलाओं व एक नाबालिग को आसपास के लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। पकड़ी गई महिलाओं में एक नाबालिग भी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हरी नगर निवासी नीरज बंसल ने बताया कि उसने नई सब्जी मंडी के नजदीक बैटरी के लिए गोदाम बनाया हुआ है। वीरवार को गोदाम पर कोई भी कर्मचारी नहीं था। इस दौरान कुछ महिलाओं ने गोदाम का ताला तोड़ लिया और वहां से बैटरी निकाल कर आसपास के सुनसान जगह पर डालना शुरू कर दिया। इस दौरान पड़ोस के दुकानदारों ने देख लिया और उनके कर्मचारी विनोद गोयत को जानकारी दी। जब वह मौके पर पहुंचा तो महिलाएं गोदाम में मौजूद थी और बैटरी को उठाकर ले जा रही थी। इस दौरान वहां पर मौजूद आसपास के लोगों की सहायता से महिलाओं को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस पूछताछ में पकड़ी गई महिलाओं की पहचान टोहाना निवासी हेमा, बंजारी, ममता, रानी, बीना, हसीना व गीता के रूप में हुई। जबकि इनमें एक नाबालिग भी है। नीरज बंसल ने बताया कि उनकी दुकान से दस बैटरी गायब थी। उसमें से पांच बैटरियों को मौके पर ही बरामद कर लिया। शहर थाना के जांच अधिकारी रामरतन ने बताया कि पुलिस ने पकड़ी गई महिलाओं के खिलाफ चोरी करने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन