फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Seven Newsree Institute schools opened, number increased to 14 in the district

Jind News: सात नए पीएमश्री स्कूल खुले, जिले में इनकी संख्या 14 हुई

Sat, 16 Mar 2024 12:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sat, 16 Mar 2024 12:20 AM IST
विज्ञापन
Seven Newsree Institute schools opened, number increased to 14 in the district
15जेएनडी08: जिला ​शिक्षा अ​धिकारी कार्यालय का फोटो।
जींद। जिले को सात नए पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूलों की सौगात मिली है। शिक्षा मंत्रालय ने इन स्कूलों की संख्या बढ़ाकर जिले में विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा देने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इससे पहले भी जिले में सात पीएमश्री राजकीय स्कूल चल रहे थे। अब इनकी संख्या बढ़कर 14 हो जाएगी। यह स्कूल इसी सत्र से शुरू करवाने की उम्मीद है।
विज्ञापन

इन स्कूलों में सीबीएसई बोर्ड से एफिलिएशन होने के बाद अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई करवाई जाएगी। विद्यार्थियों को आधुनिक सुविधा मिलेगी। विभाग ने दूसरे चरण में अलेवा खंड के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, जींद ब्लॉक के राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल ईक्कस, जुलाना ब्लॉक के राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल मालवी, नरवाना के राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सफीदों ब्लॉक के राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल पाजू कलां, उचाना ब्लॉक के राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल बड़नपुर व उझाना ब्लॉक के राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल पिपलथा को पीएमश्री स्कूल का दर्जा दिया है।
विज्ञापन

इससे पहले राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल अलेवा, राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल बिशनुपरा, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल जुलाना, राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल भाणा ब्राह्मणा, राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल मुआना, राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल लोधर व राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल उझाना को पीएमश्री स्कूल बनाया गया था। वहीं नए बनाए गए पीएमश्री स्कूलों में नए सत्र से सुविधा मिलने लगेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed