{"_id":"672132e9ddbca125780beb34","slug":"seven-doctors-will-be-deployed-in-emergency-services-for-diwali-jind-news-c-199-1-sroh1007-125028-2024-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: दीपावली को लेकर सात चिकित्सक इमरजेंसी सेवाओं में रहेंगे तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: दीपावली को लेकर सात चिकित्सक इमरजेंसी सेवाओं में रहेंगे तैनात
विज्ञापन
29जेएनडी25 : नागरिक अस्पताल का इमरजेंसी वार्ड। संवाद
जींद। दीपावली पर्व पर किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग भी पूरी तरह से तैयार है। स्वास्थ्य विभाग ने भी किसी भी चिकित्सक को मुख्यालय छोड़ने की अनुमति नहीं दी है। सभी चिकित्सक ऑनकाल ड्यूटी मौजूद रहेंगे। उन्हें किसी भी समय अस्पताल में बुलाया जा सकता है। दीपावली के दिन सात चिकित्सक तीन शिफ्टों में इमरजेंसी सेवा में तैनात रहेंगे। इमरजेंसी सेवाएं 24 घंटे चलती रहेंगी।
सिविल सर्जन ने स्वास्थ्य अधिकारियों को इमरजेंसी में हर प्रकार की दवाई और उपकरण पूरी तरह से तैयार रखने के निर्देश किए हैं। इसके अलावा सभी स्वास्थ्य अधिकारियों को पत्र जारी करके मुख्यालय नहीं छोड़ने के निर्देश दिए हैं। हालांकि, अस्पताल की छुट्टी रहेगी, लेकिन इमरजेंसी सेवाएं 24 घंटे चलती रहेंगी। जिले के सभी अस्पतालों को भी इस प्रकार के निर्देश जारी करते हुए इमरजेंसी सेवाएं जारी रखने के निर्देश दिए गए हैं। हर अस्पताल की इमरजेंसी में कम से कम दो चिकित्सकों की ड्यूटी लगाई गई है। नागरिक अस्पताल जींद में तीन चिकित्सक मौजूद रहेंगे।
बॉक्स
इन चिकित्सकों की लगाई गई डयूटी
दीपावली पर्व के मद्देनजर 31 अक्टूबर वीरवार को नेत्र विभाग से डाॅ. वैशाली, ईएनटी विभाग से डाॅ. बृजेंद्र घणघस, सर्जरी विभाग से सुबह के समय डॉ. चंद्रमोहन शर्मा, शाम को डाॅ. शुभम गर्ग, रात को डाॅ. कर्मवीर सिंह, मेडिसिन से डाॅ. विनिता यादव, हड्डी रोग विशेषज्ञ डाॅ. संतलाल बैनीवाल मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
बॉक्स
सभी चिकित्सक ऑनकाल ड्यूटी मौजूद रहेंगे। किसी भी आपात स्थिति में उनको दस मिनट में अस्पताल पहुंचना होगा। इमरजेंसी सेवाएं सुचारू रखने और दो-दो चिकित्सकों के मौजूद रहने के भी निर्देश जारी किए गए हैं। दस बेड का बर्न वार्ड तैयार रखने को कहा गया है।
-डॉ. गोपाल गोयल, सिविल सर्जन