फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Seven days later, due to the efforts of doctors, Dallewal's medical aid started through drip.

Jind News: सात दिन बाद चिकित्सकों के प्रयासों से ड्रिप से डल्लेवाल की मेडिकल सहायता शुरू

Tue, 11 Feb 2025 12:21 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 11 Feb 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
Seven days later, due to the efforts of doctors, Dallewal's medical aid started through drip.
10जेएनडी42: किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल को मेडिकल सहायता देते डॉक्टर। संवाद
नरवाना(जींद)। खनौरी मोर्चे पर किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल का आमरण अनशन 77वें दिन भी जारी रहा। सात दिन के बाद सोमवार को डॉक्टरों के अथक प्रयासों के बाद ड्रिप के माध्यम से उनकी मेडिकल सहायता शुरू की गई। दोनों हाथों की सभी नसें ब्लॉक होने की वजह से पिछले छह दिनों से उनकी मेडिकल सहायता बंद थी।
विज्ञापन

किसान नेता अभिमन्यु कोहाड़ ने कहा कि 11 फरवरी को रत्नपुरा मोर्चे पर होने वाली किसान महापंचायत की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। मंगलवार को राजस्थान व हरियाणा के हजारों किसान रत्नपुरा मोर्चे पर पहुंचेंगे। उन्होंने कहा कि अमेरिका से भारतीयों को जहाज के माध्यम से डिपोर्ट किए जाने के मसले पर किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल ने कहा कि अपने खुद के देश में रोजगार न मिलने की वजह से नौजवानों को मजबूरी में विदेश जाना पड़ता है। केंद्र सरकार आत्मनिर्भर भारत व स्वदेशी का नारा तो देती है, लेकिन उसके लिए जमीन पर कुछ नहीं करती है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में बेरोजगारी को दूर करने के लिए कृषि क्षेत्र पर ध्यान दिए जाने की जरूरत है। देश की 50 फीसदी से अधिक आबादी खेती पर निर्भर है, लेकिन खेती के लिए पूरे बजट का मात्र 3.38 फीसदी बजट आवंटित किया जाता है, जो बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि एमएसपी गारंटी कानून बनाने से, स्वामीनाथन आयोग के C2+50% फॉर्मूले को लागू करने से और किसानों की कर्ज मुक्ति करने से ही ग्रामीण अर्थव्यवस्था व कृषि क्षेत्र में सुधार लाया जा सकता है। कोहाड़ ने बताया मंगलवार को सुबह 9:30 बजे बठिंडा के टीचर्स होम में पत्रकार वार्ता की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed