{"_id":"66ef14e43669e3f48d0f5ed4","slug":"service-road-filled-with-contaminated-water-shopkeepers-worried-jind-news-c-199-1-jnd1001-123379-2024-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: सर्विस रोड पर भरा दूषित पानी, दुकानदार परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: सर्विस रोड पर भरा दूषित पानी, दुकानदार परेशान
Sun, 22 Sep 2024 12:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sun, 22 Sep 2024 12:18 AM IST
विज्ञापन
21जेएनडी34: सर्विस रोड पर भरा गंदा पानी। संवाद
उचाना। नेशनल हाईवे पर सर्विस रोड पर पानी निकासी को लेकर बनाए गए नाले गंदगी से अटे होने के चलते पानी की निकासी नहीं हो रही है। नाले ओवरफ्लो होने के बाद सर्विस रोड पर पानी भर रहा है। इससे दुकानदार, राहगीर परेशान हैं। सर्विस रोड से होकर दोपहिया वाहन चालक, सर्विस रोड पर जो दुकान हैं और वहां आने-जाने वाले ग्राहकों को परेशानी हो रही है।
दुकानदार सुभाष, जसबीर, मनोज ने कहा कि दूषित पानी सर्विस रोड पर भरने से ग्राहक भी नहीं आते हैं। ऐसे में उनकी दुकानदारी प्रभावित हो रही है। उन्होंने कहा कि सर्विस रोड पर पानी भरने से राहगीर, ग्राहक नहीं आते हैं। ऐसा नहीं है कि अभी से हुआ है। ये समस्या काफी पुरानी है। जब तक जो नाले बने हैं उनकी पानी की निकासी, समय-समय पर सफाई नहीं होगी, तो इस समस्या का स्थायी समाधान नहीं होगा।
वाहन चालक राजेश, सुनील, राजबीर ने कहा कि सर्विस रोड पर दूषित पानी भरने से जहां बदबू आती है, वहीं सड़क भी टूटती है। यहां पर जब भी बारिश होती है तो उसके कई-कई दिनों तक पानी भरा रहता है। जो पानी निकासी को लेकर नाले बनाए गए हैं वह गंदगी से अटे होने के चलते पानी की निकासी नहीं हो पाती है। गंदे पानी से होकर ही सर्विस रोड से होकर आवागमन करना पड़ता है।