{"_id":"6967f0ab96cb17bc2a04bdeb","slug":"service-brings-the-blessings-of-330-million-gods-and-goddesses-jind-news-c-199-1-jnd1010-146968-2026-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: सेवा से मिलता है 33 करोड़ देवी-देवताओं का आशीर्वाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: सेवा से मिलता है 33 करोड़ देवी-देवताओं का आशीर्वाद
विज्ञापन
14जेएनडी15: बाबा खाक नाथ मंदिर में बनने वाली गौशाला के लिए 11 लाख रुपए की घोषणा करते हुए मंत्री
संवाद न्यूज एजेंसी
जींद। मकर संक्रांति पर्व पर तीर्थ पांडु-पिंडारा स्थित श्रीकृष्ण गोशाला में गो महोत्सव संतो के सान्निध्य में मनाया गया। देश-प्रदेश से पहुंचे साधु-संतों ने गोवंशो के महत्व पर भजन भी गाए। श्री कृष्ण गो शाला समिति के संचालक महंत स्वामी सतबीरानंद महाराज ने सभी संतो और गो भक्तों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
महंत स्वामी सतबीरानंद महाराज ने कहा कि मकर संक्रांति पर्व पर गोशाला में संतो का सान्निध्य इस क्षेत्र के लिए लोक कल्याणकारी साबित होगा। गोशाला में तीन दिवसीय अखण्ड पाठ, विशाल संत प्रवचन व महायज्ञ कार्यक्रम रखा गया।
उन्होंने कहा कि गाय में 33 करोड़ देवी-देवताओं का वास होता है। शास्त्रों में कहा गया है कि जो व्यक्ति नियमित रूप से गाय की पूजा और सेवा करता है, उसे सभी देवी-देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त होता है। यह आशीर्वाद व्यक्ति के जीवन को खुशहाल बनाता है और उसे हर प्रकार के संकटों से मुक्त करता है।
विज्ञापन
गाय को गोमाता कहा जाता है क्योंकि इसमें मां के समान करुणा और ममता होती है। जो व्यक्ति गोमाता की देखभाल करता है, उसे जीवन में किसी चीज की कमी नहीं होती। स्वामी श्री अखंडानंद महाराज की अध्यक्षता में हुए महोत्सव में ओमानंद महाराज, स्वामी कृष्णानन्द महाराज, आचार्य योगेन्द्रानंद महाराज व चौधरी राजपाल ने शिरकत की।