{"_id":"69024613094fb2b0aa0a7efe","slug":"servant-couple-steals-jewellery-and-cash-in-jind-2025-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana Crime: नौकर दंपती ने मालिक को बनाया बंधक, घर से लाखों रुपये के गहने और नकदी की चोरी, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana Crime: नौकर दंपती ने मालिक को बनाया बंधक, घर से लाखों रुपये के गहने और नकदी की चोरी, केस दर्ज
Wed, 29 Oct 2025 10:21 PM IST
शाहिल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Wed, 29 Oct 2025 10:21 PM IST
सार
नेपाली दंपती मकान मालिक को बंधक बनाकर घर में चोरी कर फरार हो गई। ग्रामीणों को सुबह मकान मालिक बंधा हुआ मिला। पुलिस ने शिकायत के आधार पर पांच लोगों पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
Crime News Demo
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जिले के निर्जन गांव के सरपंच को उनके यहां काम करने वाली नेपाली दंपती ने रात में बंधक बनाकर उनके फार्म हाउस से सात लाख रुपये और सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर ले गए। ग्रामीणों को सुबह सरपंच बंधा हुआ मिला। दंपती को कुछ समय पहले ही घरेलू कार्य के लिए रखा था। पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
सरपंच आजाद ने बताया कि नेपाली दंपती पिछले कुछ माह से उनके घर पर काम कर रहे थे। मंगलवार रात उन्होंने और उनकी पत्नी सोनिया ने खाना खाया। सोने से पहले नौकर दंपती ने उन्हें दूध दिया। सोनिया ने दूध पी लिया जबकि उन्होंने नहीं पिया। रात करीब 12 बजे अचानक शोर सुनकर उनकी नींद खुली तो देखा कि नेपाली दंपती और चार अन्य लोग घर में चोरी कर रहे थे। आरोपियों ने उन्हें पकड़कर हाथ-पैर और मुंह बांध दिया और घर में रखी नकदी व जेवरात लेकर भाग गए।
विज्ञापन
घर से लगभग साढ़े सात लाख रुपये नकदी, 14 से 25 तोले सोने के जेवरात और कुछ चांदी के आभूषण ले गए। वारदात के बाद सरपंच ने किसी तरह खुद को छुड़ाया और ग्रामीणों को सूचना दी। प्रभारी पूजा ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने अज्ञात पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
