फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Serum Electrolyte Machine Commissioned at Civil Hospital; No Need to Run Around to Private Labs

Jind News: नागरिक अस्पताल में सीरम इलेक्ट्रोलाइट मशीन शुरू, निजी लैब के नहीं लगाने पड़ेंगे चक्कर

Tue, 28 Apr 2026 12:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 28 Apr 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
Serum Electrolyte Machine Commissioned at Civil Hospital; No Need to Run Around to Private Labs
27जेएनडी04: नागरिक अस्पताल की लैब में रखी मशीन के बारे में जानकारी देते हुए डॉ. अजय चालिया। संव
जींद। नागरिक अस्पताल में सीरम इलेक्ट्रोलाइट मशीन शुरू की शुरुआत कर दी गई है। अब गंभीर बीमारियों से जुड़े महत्वपूर्ण टेस्ट अस्पताल में किए जा सकेंगे। सुविधा के शुरू होने से मरीजों को पहले की तरह निजी लैब के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। समय के साथ-साथ खर्च में भी राहत मिलेगी।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करते हुए अब सीरम इलेक्ट्रोलाइट मशीन की शुरुआत कर दी गई है। इस अत्याधुनिक मशीन के शुरू होने से गंभीर बीमारियों से जुड़े महत्वपूर्ण टेस्ट अब अस्पताल में ही किए जा सकेंगे। इससे पहले मरीजों को इन जांचों के लिए निजी लैब का सहारा लेना पड़ता था।
विज्ञापन

नई मशीन के जरिए नागरिक अस्पताल में सोडियम, पोटैशियम, क्लोराइड, कैल्शियम, बाइकार्बोनेट और मैग्नीशियम सहित छह प्रमुख इलेक्ट्रोलाइट्स की जांच की जाएगी। यह सभी जांच शरीर के संतुलन और अंगों के सही कार्य करने के लिए बेहद जरूरी होती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विशेष रूप से किडनी रोग, दिल की बीमारी, डिहाइड्रेशन, उल्टी-दस्त, हाई ब्लड प्रेशर और गंभीर संक्रमण जैसे मामलों में इन टेस्ट की अहम भूमिका होती है। इलेक्ट्रोलाइट असंतुलन कई बार जानलेवा भी साबित हो सकता है।
ऐसे में समय पर सही जांच और रिपोर्ट मिलना मरीज की जान बचाने में निर्णायक भूमिका निभाता है। नई मशीन के माध्यम से अब मरीजों की रिपोर्ट तेजी से तैयार होगी। इससे उपचार भी जल्द शुरू किया जा सकेगा। इसके बिना मरीजों को पहले जांच के लिए बाहर जाना पड़ता था इससे समय और पैसे दोनों की अतिरिक्त मार झेलनी पड़ती थी।
स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक मजबूत बनाएगी नई सुविधा
मशीन से एक दिन में 300 तक इलेक्ट्रोलाइट टेस्ट आसानी से किए जा सकते हैं। इससे अस्पताल की लैब पर बढ़ते दबाव को भी कम किया जा सकेगा। वर्तमान में नागरिक अस्पताल में रोजाना करीब 700 तरह के विभिन्न टेस्ट किए जाते हैं। ऐसे में यह नई सुविधा स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक मजबूत बनाएगी। पहले एक टेस्ट के लिए निजी लैब में मोटी रकम खर्च करनी पड़ती थी। वहीं अब यह सुविधा अस्पताल में ही उपलब्ध होने से मरीजों को राहत मिलेगी। गंभीर मरीजों को तत्काल जांच और इलाज मिलने से उनकी स्थिति में तेजी से सुधार संभव होगा।

वर्जन
भविष्य में और भी आधुनिक मशीनें लगाने की योजना है ताकि मरीजों को हर तरह की जांच और उपचार एक ही छत के नीचे मिल सके। नई सीरम इलेक्ट्रोलाइट मशीन की शुरुआत अस्पताल की बड़ी उपलब्धि है। इससे स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में निश्चित रूप से सुधार होगा। -डॉ. रघुवीर पूनिया, पीएमओ नागरिक अस्पताल जींद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article