फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Selective PTI created ruckus for getting medical, later apologized for life

चयनिय पीटीआई ने मेडिकल करवाने को लेकर किया हंगामा, बाद में माफी मांगकर छुड़ाई जान

Fri, 16 Oct 2020 11:18 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
Selective PTI created ruckus for getting medical, later apologized for life
नागरिक अस्पताल में पहुंची सिविल लाइन थाना पुलिस। - फोटो : Jind
मेडिकल फिटनेस प्रमाण पत्र बनाने के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचे चयनित पीटीआई ने हंगामा कर दिया। हंगामा करने पर सिविल सर्जन ने मेडिकल फिटनेस प्रमाण-पत्र को बनाने की प्रक्रिया को बंद कर दिया और पुलिस को इसकी सूचना देते हुए हंगामा करने वालों के खिलाफ मामला दर्ज करने की सिफारिश कर दी। इसके बाद चयनित पीटीआई में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने के बाद हंगामा करने वाले तीन पीटीआई फरार हो गए। बाद में अन्य पीटीआई ने उनको ढूंढकर लाए और माफी मंगवाई। इसके बाद सिविल सर्जन ने मेडिकल फिटनेस प्रमाण-पत्र बनवाने की प्रक्रिया को शुरू करवा दिया।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल में दोपहर बाद तीन बजे चयनित पीटीआई पहुंचे और उन्होंने नियुक्ति के लिए मेडिकल फिटनेस प्रमाण-पत्र बनवाने की प्रक्रिया शुरू की। यहां रसीद काट रहे लिपिक से जल्दबाजी के चक्कर में तीन पीटीआई उलझ गए। इन लोगों ने रसीद काटने वाले लिपिक को देख लेने की बात कही। इसके बाद लिपिक उठकर सीधे सिविल सर्जन कार्यालय में पहुंच गया। सिविल सर्जन डॉ. मनजीत सिंह ने काम बंद करने के निर्देश दिए और सूचना पुलिस को दे दी। कुछ ही देर में सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और लिपिक ने अपनी लिखित शिकायत सिविल सर्जन को दी। सिविल सर्जन ने शिकायत को नागरिक अस्पताल पुलिस चौकी प्रभारी एएसआई नफे सिंह को देते हुए हंगामा करने वालों के खिलाफ मामला दर्ज करने की सिफारिश कर दी। इसके बाद पीटीआई के पैरों तले से जमीन खिसक गई। जिन्होंने हंगामा किया था वे फरार हो गए। इससे अन्य चयनित पीटीआई का काम भी रुक गया। लगभग पांच बजे हंगामा करने वाले तीनों लोगों को अन्य पीटीआई लेकर आए और स्वास्थ्य कर्मचारियों से माफी मंगवाई। इसके बाद सिविल सर्जन ने काम शुरू करने के आदेश दिए।
विज्ञापन

मास्क नहीं लगाने पर लगाई फटकार
सिविल सर्जन डॉ. मनजीत सिंह जब चयनित पीटीआई से बात करने लगे तो कुछ लोग मास्क नहीं लगाए हुए थे। इस पर उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि आप लोग पढ़े-लिखे होने के बावजूद ऐसी लापरवाही बरत रहे हो तो आम लोगों से क्या उम्मीद की जा सकती है। उन्होंने कहा कि हम फिलहाल जिस दौर से गुजर रहे हैं, उसमें मास्क की बहुत महत्वपूर्ण भूमिका है। आप लोगों को दूसरों को भी मास्क लगाने के लिए प्रेरित करना चाहिए, लेकिन आप खुद ही मास्क नहीं लगाए हुए हैं। इस पर जो लोग मास्क नहीं लगाए हुए थे, वह बहुत शर्मिंदा हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में 67 लोगों का चयन पीटीआई में हुआ है। इन लोगों ने अस्पताल कर्मचारियों के साथ बदतमीजी की। इसके बाद स्वास्थ्य कर्मचारियों ने शिकायत सिविल सर्जन को दी। सिविल सर्जन ने शिकायत देते हुए आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करने की सिफारिश कर दी। इसके बाद आरोपियों ने माफी मांग ली। स्वास्थ्य कर्मचारियों ने भी अपनी शिकायत वापस ले ली।
नफे सिंह, चौकी प्रभारी नागरिक अस्पताल, जींद।

चयनिय पीटीआई को समझाते सिविल सर्जन डॉ. मनजीत सिंह।

चयनिय पीटीआई को समझाते सिविल सर्जन डॉ. मनजीत सिंह।- फोटो : Jind

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed