{"_id":"6a231891975291e4300ece47","slug":"selection-trials-for-haryana-junior-rugby-teams-to-be-held-in-sivaha-village-on-june-7-jind-news-c-199-1-sroh1009-154583-2026-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: सिवाहा गांव में सात जून को होगा हरियाणा जूनियर रग्बी टीमों का चयन ट्रायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: सिवाहा गांव में सात जून को होगा हरियाणा जूनियर रग्बी टीमों का चयन ट्रायल
विज्ञापन
जींद। हैदराबाद में आयोजित होने वाली जूनियर नेशनल रग्बी-7एस चैंपियनशिप के लिए हरियाणा की अंडर-18 बालक एवं बालिका टीमों का चयन ट्रायल सात जून को पानीपत के सिवाहा गांव के फूटबाल मैदान में होगा।
जिला रग्बी संघ के प्रधान सुरेश अहलावत ने बताया कि खिलाड़ियों की चयन प्रक्रिया सुबह 10 बजे शुरू होगी। ट्रायल में वर्ष 2008 और 2009 में जन्मे खिलाड़ी भाग लेने के पात्र होंगे। वर्ष 2010 में जन्मे खिलाड़ियों को विशेष अनुमति के आधार पर मौका दिया जा सकता है जबकि 2011 या उसके बाद जन्मे खिलाड़ियों को अनुमति नहीं होगी।
उन्होंने बताया कि भारतीय रग्बी फुटबॉल यूनियन (आईआरएफयू) द्वारा गठित चयन समिति में राष्ट्रीय स्तर के स्वर्ण पदक विजेता मोहित और अनिकेत के अलावा रग्बी इंडिया के डेवलपमेंट मैनेजर एवं विश्व रग्बी लेवल-एक प्रशिक्षक शत्रुजीत दलई शामिल रहेंगे। समिति खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर राज्य टीम का चयन करेगी।
विज्ञापन
चयन ट्रायल में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को जन्म प्रमाण-पत्र अथवा 10वीं कक्षा का प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड तथा अभिभावक द्वारा आयु सत्यापन संबंधी दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे। सभी दस्तावेजों को रग्बी इंडिया के खिलाड़ी पंजीकरण पोर्टल पर अपलोड करना भी अनिवार्य रहेगा। पानीपत रग्बी की अध्यक्ष बबीता सिंह की देखरेख में आयोजित ट्रायल के संयोजक अमन मलिक होंगे।
जूनियर नेशनल रग्बी-7एस चैंपियनशिप के बालिका वर्ग के मुकाबले 6 व 7 जुलाई और बालक वर्ग के मुकाबले 10 व 11 जुलाई को संगारेड्डी स्थित वॉक्सेन यूनिवर्सिटी में खेले जाएंगे।