फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Selection of 27 private and government schools of the district for cleanliness award

स्वच्छता अवाॅर्ड के लिए जिले के 27 निजी व सरकारी स्कूलों का चयन

Thu, 30 Jun 2022 08:36 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jun 2022 08:36 PM IST
विज्ञापन
Selection of 27 private and government schools of the district for cleanliness award
जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय का फाइल फोटो। - फोटो : Jind
जींद। जिले के 27 स्कूलों का चयन स्वच्छता अवॉर्ड देने के लिए हुआ है। अब इन स्कूलों को स्वच्छता के अनुसार स्टार दिए जाएंगे। इन स्टार के अधार पर ही इन स्कूलों को अवार्ड मिलेेंगे। स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार योजना के तहत स्कूलों को स्वच्छता अवॉर्ड देने के लिए डीपीसी (जिला प्रमोशनल कमेटी) कार्यालय द्वारा सूची तैयार कर ली गई है।
विज्ञापन

सरकारी तथा निजी स्कूलों में स्वच्छता पर ध्यान दिए जाने को लेकर स्कूलों में स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार योजना शुरू की हुई है। योजना के तहत जिले के सरकारी और निजी स्कूलों में सर्वे भी करवाया जा चुका है। सर्वे कार्य में यह निरीक्षण किया गया है कि स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार के लिए आवेदन करने वाले स्कूलों ने पोर्टल पर जो जानकारी मुहैया कराई है, वह सही है या नहीं। इसके अब स्कूलों को अंकों के आधार पर स्टार दिए गए हैं। किसी स्कूल का स्कोर मापदंडों में 90 से 100 प्रतिशत के बीच में है, तो उसे पांच स्टार दिए गए हैं। इसी प्रकार 75 से 89 प्रतिशत स्कोर पर दो स्टार, 51 से 74 प्रतिशत पर तीन स्टार, 35 से 50 प्रतिशत पर दो स्टार और 35 प्रतिशत से नीचे एक स्टार दिया गया है। स्टार रेटिंग के अनुसार स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार दिया जाएगा। स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार के लिए छह कैटेगरी में कुल 110 अंक निर्धारित किए हुए हैं।
विज्ञापन

इस तरह से कैटेगरी वाइज दिए गए अंक
चयनित स्कूलों को अंक कैटेगरी में विद्यालय को पेयजल के 22, शौचालय के 27, हाथ धोने के साबुन के साथ 14, संचालन एवं रखरखाव के लिए 21, व्यवहार परिवर्तन और क्षमता के 11 और कोविड-19 बचाव के उपायों के लिए 15 अंक दिए गए हैं। सर्वे टीम द्वारा स्कूलों का निरीक्षण किए जाने के बाद ही यह अंक दिए गए हैं। इन्हीं अंकों के आधार पर स्टार रेटिंग निर्धारित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वच्छता अवार्ड के लिए जिलेभर के सरकारी और निजी स्कूलों की सूची तैयार कर ली गई है। इनमें जिले के 27 स्कूल शामिल हैं। निदेशालय से तिथि आने के बाद जल्द ही चयनित स्कूलों को स्वच्छता अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा। यह केंद्र सरकार की योजना है। इसी के तहत स्कूलों का चयन किया गया है।
--सुभाष वर्मा, जिला अधिकारी, समग्र शिक्षा अभियान जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed