{"_id":"57279c4a4f1c1b63705cdb6e","slug":"selected-for-asia-circle-kabaddi-championship","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान में जौहर दिखाएगा खटकड़ का पहलवान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाकिस्तान में जौहर दिखाएगा खटकड़ का पहलवान
jind/bureau
Updated Mon, 02 May 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
selected for asia circle kabaddi championship
- फोटो : selected for asia circle kabaddi championship
तीसरी एशिया सर्कल कबड्डी चैंपियनशिप के लिए खटकड़ गांव के पहलवान सतीश खटकड़ का चयन भारतीय टीम में हुआ है। इस्लामाबाद, पाकिस्तान में दो से छह मई तक होने वाली चैंपियनशिप के लिए सतीश खटकड़ को भारतीय टीम का उपकप्तान नियुक्त किया गया है। प्रतियोगिता के लिए भारतीय टीम में कुल 20 खिलाड़ियों का चयन हुआ है।
सतीश खटकड़ हरियाणा पुलिस में कांस्टेबल हैं और फिलहाल उनकी पोस्टिंग करनाल में है। सतीश के भाई अजय, जो स्वयं भी कबड्डी खिलाड़ी हैं, ने बताया कि सतीश इससे पहले साल 2009 व 2011 में कनाडा में हुए वर्ल्डकप में खेल चुके हैं। इसके अलावा इंडियन लीग में यो-यो टाइगर्स टीम की तरफ से खेलते हैं, जिनको पंजाबी गायक हनी सिंह स्पोंसर करते हैं। वहीं खटकड़ के ही सुधीर खटकड़ चयन कमेटी के सदस्य बन टीम के साथ इस्लामाबाद पहुंचे।