{"_id":"6a78d80481e9a6c365013c66","slug":"security-beefed-up-at-temples-for-shivratri-festival-and-kanwar-yatra-jind-news-c-199-1-sroh1009-158178-2026-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: शिवरात्रि पर्व और कांवड़ यात्रा को लेकर मंदिरों में बढ़ाई सुरक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: शिवरात्रि पर्व और कांवड़ यात्रा को लेकर मंदिरों में बढ़ाई सुरक्षा
विज्ञापन
09जेएनडी10: जींद सफीदों रोड पर कावड़ लेकर आते श्रद्धालु कैंप में रुककर विश्राम करते हुए। संवाद
जींद। शिवरात्रि पर्व और कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न करवाने के लिए जींद पुलिस ने जिलेभर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। प्रमुख शिव मंदिरों और धार्मिक स्थलों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए मंदिर परिसरों के साथ आसपास के क्षेत्रों में भी पुलिस गश्त बढ़ाई गई है।
पुलिस अधीक्षक कुलदीप सिंह ने सभी थाना प्रभारियों और संबंधित अधिकारियों को अपने क्षेत्रों में मंदिरों एवं धार्मिक स्थलों की सुरक्षा व्यवस्था का लगातार निरीक्षण करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि भीड़भाड़ वाले स्थानों पर विशेष सतर्कता बरती जाए और यातायात व्यवस्था को सुचारु रखने के लिए पुलिसकर्मी मौके पर तैनात रहें।
संदिग्ध व्यक्तियों और वस्तुओं पर विशेष नजर रखने के साथ असामाजिक तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। एसपी ने श्रद्धालुओं से अपील की कि वे अनुशासन और शांतिपूर्वक दर्शन करें और पुलिस की ओर से बनाए गए सुरक्षा और यातायात प्रबंधों में सहयोग करें।
विज्ञापन
भीड़ में बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखने के साथ किसी संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु की सूचना तुरंत पुलिस को दें। उन्होंने कहा कि श्रद्धालु अफवाहों पर ध्यान न दें और सोशल मीडिया पर बिना पुष्टि के भ्रामक या आपत्तिजनक सामग्री साझा न करें। शिवरात्रि पर्व को आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाएं। जिला पुलिस किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह मुस्तैद है।