फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Security and drinking water will be arranged in Pandu-Pindara pilgrimage

Jind News: पांडु-पिंडारा तीर्थ में सुरक्षा और पेयजल का होगा इंतजाम

Fri, 04 Aug 2023 11:36 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Fri, 04 Aug 2023 11:36 PM IST
विज्ञापन
Security and drinking water will be arranged in Pandu-Pindara pilgrimage
04जेएनडी20-पांडु-पिंडारा तीर्थ, जहां अमावस्या पर मेला लगता है। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जींद। ऐतिहासिक पांडु-पिंडारा तीर्थ में सुरक्षा और पेयजल का इंतजाम किया जाएगा। दो गेट बनाए जाएंगे। एक से श्रद्धालु प्रवेश करेंगे और दूसरे से निकलेंगे। इससे भीड़ नियंत्रित रहेगी। इस तीर्थ में हर माह अमावस्या पर लगने वाले मेले में श्रद्धालुओं की भीड़ लगती है।
जिला प्रशासन ने कमेटी के माध्यम से पांडु पिंडारा तीर्थ में व्यवस्था सुधारने का निर्णय लिया है। इसके लिए गांव की कमेटी से संपर्क किया जाएगा। गांव की कमेटी पिंडारा तीर्थ की देखरेख करेगी और देश-प्रदेश से आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधाओं का भी ख्याल रखेगी ताकि बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को कोई परेशानी न हो। प्रशासन ने मेले में श्रद्धालुओं के साथ होने वाली चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने की योजना तैयार की है। इसके लिए तीर्थ में ऊंची बुर्जियां बनवाई जाएंगी जिसपर तैनात पुलिसकर्मी मेला क्षेत्र पर नजर रखेंगे। तीर्थ में पेयजल की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन


पांडु-पिंडारा तीर्थ पर हर अमावस्या पर लगने वाले मेले में देश-प्रदेश से हजारों श्रद्धालु पूजा-अर्चना के लिए आते हैं। इस दिन तीर्थ पर भारी भीड़ जुट जाती है, जिससे प्रशासन को भी काफी मशक्कत करनी पड़ती है। श्रद्धालुओं के साथ चोरी की वारदात या कोई अन्य घटनाएं भी हो जाती हैं। इसको रोकने और श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं देने के लिए पिछले दिनों डीसी डॉ. मनोज कुमार, एसडीएम डॉ. पंकज और अन्य अधिकारियों ने पांडु-पिंडारा तीर्थ का दौरा किया था। उन्होंने गांव के प्रतिष्ठित लोगों से बातचीत कर पांडु-पिंडारा तीर्थ के रखरखाव बारे में सुझाव मांगे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉक्स

पांच लोगों की बनाई जाएगी कमेटी

जिला प्रशासन के अनुसार पांडु-पिंडारा तीर्थ के रखरखाव को लेकर गांव के पांच सदस्यों की कमेटी बनाई जाएगी। उनमें एक-दो प्रशासनिक कर्मचारी भी शामिल होंगे। यह कमेटी मेले में दुकान लगाने वाले लोगों की रसीद काटेगी। रसीद के बदले आने वाली राशि तीर्थ के सुधार में ही खर्च की जाएगी। तीर्थ पर सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जाएंगे। इसके अलावा तीर्थ पर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए दो गेट बनाए जाएंगे, जिसमें एक गेट से श्रद्धालुओं की एंट्री होगी और दूसरे गेट से बाहर निकलने का रास्ता होगा।

बॉक्स

पुलिसकर्मियों के बनेंगे चेक पोस्ट

अमावस्या पर श्रद्धालुओं की भीड़ ज्यादा होने के चलते किसी भी वारदात को रोकने के लिए पुलिसकर्मियों के लिए चेक पोस्ट बनाए जाएंगे। वहीं तीर्थ के आसपास ऊंची-ऊंची बुर्जियां बनेंगी, ताकि पूरे तीर्थ की निगरानी रखी जा सके। श्रद्धालुओं को सामान चोरी होने का डर खत्म होगा वहीं चोरी की वारदात भी कम होगी।


वर्जन

पांडु-पिंडारा तीर्थ में पूजा-अर्चना के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को सुविधाएं मुहैया करवाई जाएंगी। इसको लेकर जिला प्रशासन गंभीर है। तीर्थ पर सीसीटीवी कैमरे लगेंगे। पुलिसकर्मियों के लिए ऊंची-ऊंची बुर्जियां बनाई जाएंगी। गांव के प्रतिष्ठित लोगों की कमेटी बनाकर उनको तीर्थ के रखरखाव की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।-डॉ. पंकज, एसडीएम, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed