फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Sector officers should check the facilities at polling stations: SDM

मतदान केंद्रों पर सुविधा की जांच करें सेक्टर अधिकारी : एसडीएम

Thu, 07 Mar 2024 12:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Thu, 07 Mar 2024 12:19 AM IST
विज्ञापन
Sector officers should check the facilities at polling stations: SDM
सफीदों। एसडीएम एवं सफीदों विधानसभा क्षेत्र के सहायक रिटर्निंग अधिकारी मनीष कुमार फोगाट ने कहा कि सेक्टर अधिकारी अपने क्षेत्र के बूथों पर पहुंचने के लिए छोटे से छोटे रूट की जानकारी रखें, जिससे जरूरत पड़ने पर कम से कम समय में बूथों पर पहुंचा जा सके। साथ ही विधानसभा क्षेत्र के तहत आने वाले सभी मतदान केंद्रों पर मूलभूत सुविधाओं की जांच सुनिश्चित करें। बूथ पर बिजली, पेयजल, शौचालय, रैंप की व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाए। एसडीएम बुधवार को मिनी सचिवालय स्थित कार्यालय में सफीदों विधानसभा क्षेत्र के सेक्टर अधिकारियों की बैठक में निर्देश दे रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बूथों पर दिव्यांग वोटरों की सुविधा के लिए व्हीलचेयर एवं वॉलिंटियर्स की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने आदर्श, दिव्यांग, युवा और महिला संचालित मतदान केंद्रों का चयन करके सभी आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। महिलाओं द्वारा संचालित मतदान केंद्रों में महिलाओं को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने का दायित्व बेशक संबंधित विभाग का है किंतु सभी रिटर्निंग ऑफिसर स्वयं निरीक्षण करके मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed