{"_id":"66119dc35873be3cde034384","slug":"secretary-marketing-board-conducted-surprise-inspection-of-the-market-jind-news-c-199-1-jnd1001-115365-2024-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: सेक्रेटरी मार्केटिंग बोर्ड ने किया मंडी का औचक निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: सेक्रेटरी मार्केटिंग बोर्ड ने किया मंडी का औचक निरीक्षण
विज्ञापन
उचाना। अनाज मंडी में शनिवार को सेक्रेटरी मार्केटिंग बोर्ड राकेश संधु ने पहुंचकर औचक निरीक्षण किया। यहां पर सरसों की सरकारी खरीद का जायजा लेने के साथ-साथ किसानों से बातचीत की। सरसों की सरकारी खरीद का जायजा लिया। मंडी की व्यवस्थाओं की जांच की। सफाई, पीने के पानी, बिजली सहित अन्य व्यवस्थाओं को जांचा। किसान सेवा केंद्र में चल रही अटल मजदूर कैंटिन का जायजा भी लिया। यहां पर 10 रुपये में भरपेट खाना दिया जाता है। यहां जो खाने की व्यवस्था, साफ-सफाई दिखाई दी उसको देखकर सेक्रेटरी मार्केटिंग बोर्ड राकेश संधु ने सराहना की।
आढ़तियों, किसानों से बातचीत करते हुए राकेश संधु ने कहा कि फसल के सीजन में किसी तरह की किसानों को परेशानी नहीं आने दी जाएगी। किसान मंडी में साफ, सूखी फसल लेकर आए। बिना पंजीकरण के फसल की खरीद नहीं होगी, जिन किसानों ने पोर्टल पर मेरी फसल मेरा ब्यौरा पर पंजीकरण करवाया है उसी किसान की फसल की खरीद होगी। सरसों की सरकारी खरीद चल रही है। नियमानुसार किसान की फसल को खरीदा जा रहा है। इस अवसर पर मंडी प्रधान सत्यवान पेगां, राजेंद्र बुडायन, दलबीर श्योकंद, अनूप सहरावत, सुरेश श्योकंद, रमेश मखंड, सचिव राजबीर सुरजवाइजर, राजेश जैन सहित मंडी एसोसिएशन पदाधिकारी, आढ़ती मौजूद थे।