फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Second shift children studying in the scorching heat

Jind News: झुलसती गर्मी में पढ़ रहे दूसरी शिफ्ट के बच्चे

Sun, 19 May 2024 12:52 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sun, 19 May 2024 12:52 AM IST
विज्ञापन
Second shift children studying in the scorching heat
18जेएनडी12 : भिवानी रोड ​स्थित बाल आश्रम स्कूल में दोपहर को कक्षा में बैठे बच्चे। संवाद
जींद। शिक्षा विभाग ने सरकारी स्कूलों के समय में बदलाव करके गर्मी से राहत देने की कोशिश की है, मगर डबल शिफ्ट वाले स्कूलों के लिए यह आफत बन गई है। दूसरे शिफ्ट के बच्चों को अधिक गर्मी होने के टाइम को स्कूल में बिताना पड़ रहा है। शहर के दो स्कूलों में डबल शिफ्ट में कक्षाएं लगती हैं।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग ने मई की गर्मी और लू के प्रकोप को देखते हुए सरकारी स्कूलों के समय में बदलाव किया है। छठी से दसवीं कक्षा तक के बच्चों की कक्षाएं सुबह 7 से 11:30 बजे तक लगेंगी। ऐसे में बच्चे दोपहर की झुलसा देने वाली गर्मी से बच जाएंगे, लेकिन जिन सरकारी स्कूलों में डबल शिफ्ट में बढ़ाई करवाई जाती है उन स्कूलों में दूसरे शिफ्ट के बच्चों को सुबह पौने 12 बजे के बाद से शाम 4 बजे तक पढ़ाई करना पड़ता है। प्राइमरी स्कूलों के बच्चे शनिवार को पहले दिन जब स्कूल के लिए 11 बजे घर से निकले तो वह गर्मी में झुलसते नजर आए। गर्मी के चरम समय पर बच्चे पढ़ाई करते नजर आए। दोपहर बाद चार बजे बच्चों की छुट्टी हुई तो भी उनको लू के थपेड़ों का सामना करना पड़ा। ऐसे में प्राइमरी स्कूल के बच्चों के गर्मी और लू की चपेट में आकर बीमार होने का खतरा बढ़ गया है।
विज्ञापन


दो स्कूलों में डबल शिफ्ट में हो रही पढ़ाई

भिवानी रोड स्थित बाल आश्रम स्कूल में डबल शिफ्ट में कक्षाएं लगती हैं। दसवीं तक के बच्चे सुबह सात बजे स्कूल पहुंचे और 11:30 बजे छुट्टी होने के बाद अपने घर चले गए। इस स्कूल में प्राइमरी कक्षा के लगभग 165 बच्चे पूरी दोपहर में स्कूल में गर्मी में तपते रहे। चार बजे छुट्टी हुई तो भीषण गर्मी और झुलसा देने वाली लू के थपेड़ों को सहन करते हुए घर पहुंचे। इसमें बच्चों को भारी दिक्कत हुई। इसी तरह की परेशानी जींद के रेलवे जंक्शन के सरकारी स्कूल के प्राइमरी कक्षाओं के बच्चों को भी पेश आ रही है। बच्चों से लेकर उनके अभिभावक और अध्यापक सब इस तरह के समय से बेहद परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हीट स्ट्रोक का खतरा 11 बजे से चार बजे तक
नागरिक अस्पताल के डिप्टी एमएस डॉ. राजेश भोला ने कहा कि सबसे तेज धूप सुबह 11 से शाम चार बजे तक होती है। ऐसे में यदि सिर पर सीधी धूप लगे तो हीट स्ट्रोक का खतरा बढ़ सकता है। इस समय लोगों को तेज धूप से बचना चाहिए। इसके अलावा इस समय गर्मी इतनी तेज है कि 10 बजे के बाद ही धूप में निकलने से बचना चाहिए। अधिक से अधिक पेय पदार्थों का प्रयोग करना चाहिए।
राहत बन गई आफ्त
शिक्षा विभाग ने स्कूली बच्चों को मई की भीषण गर्मी और लू से बचाने के लिए सरकारी स्कूलों के समय में जो फेरबदल किया है, उसके पीछे बच्चों को गर्मी और लू से बचाना है, लेकिन जिन सरकारी स्कूलों में डबल शिफ्ट में कक्षाएं लगती हैं, उनमें पढ़ने वाले प्राइमरी कक्षा के बच्चों के लिए यह आफत बन गई है।

डबल शिफ्ट में लगने वाले सरकारी स्कूलों के प्राइमरी कक्षाओं के बच्चों को नई टाइमिंग से हुई परेशानी की स्थिति से मौलिक शिक्षा निदेशालय को अवगत करवाया जाएगा। सोमवार को वह इस मसले पर प्रशासनिक अधिकारियों और मुख्यालय से बात करेंगे। एक शिफ्ट में सभी बच्चे नहीं पढ़ाए जा सकते। -सुभाष वर्मा, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी, जींद।

18जेएनडी12 : भिवानी रोड स्थित बाल आश्रम स्कूल में दोपहर को कक्षा में बैठे बच्चे। संवाद

18जेएनडी12 : भिवानी रोड स्थित बाल आश्रम स्कूल में दोपहर को कक्षा में बैठे बच्चे। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed