फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Second randomization of voting parties

Jind News: मतदान पार्टियों का हुआ दूसरा रेंडमाइजेशन

Sat, 21 Sep 2024 02:54 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sat, 21 Sep 2024 02:54 AM IST
विज्ञापन
Second randomization of voting parties
20जेएनडी16: लघु सचिवालय में आयोजित बैठक में मौजूद ​उपायुक्त मोहम्मद इमरान रजा व अन्य अ​धिकारी।
जींद। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी मोहम्मद इमरान रजा, सामान्य पर्यवेक्षक आईएएस अनंत लाल ज्ञानी एवं नारायण भरत गुप्ता व पांचों विधानसभा के रिटर्निंग अधिकारियों की उपस्थिति में मतदान स्टाफ का दूसरा रेंडमाइजेशन किया गया। इसके तहत पोलिंग स्टाफ को विधानसभा अलॉट किए गए। जिले के पांचों विधानसभा क्षेत्र में 1036 मतदान केंद्र हैं। इनके लिए आरक्षित मतदान पार्टियां भी रखी गई हैं। प्रत्येक मतदान पार्टी में पीठासीन अधिकारी, वैकल्पिक पीठासीन अधिकारी तथा दो मतदान अधिकारी शामिल हैं।
विज्ञापन

डीसी ने कहा कि प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में मतदान केंद्रों के अलावा आरक्षित मतदान स्टाफ की रेंडमाइजेशन की गई है। जुलाना विधानसभा क्षेत्र में 200 मतदान केंद्र, सफीदों विधानसभा क्षेत्र में 196 मतदान केंद्र, जींद विधानसभा में 192 मतदान केंद्र, उचाना विधानसभा में 223 मतदान केंद्र और नरवाना विधानसभा क्षेत्र में 225 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं।
विज्ञापन

मतदान स्टाफ की दूसरी रेंडमाइजेशन में आयोग की हिदायत के अनुसार आरक्षित मतदान पार्टियां गठित की गई हैं। उन्हें विधानसभा क्षेत्र अलॉट किए गए हैं। उन्होंने बताया कि 23, 24 व 25 सितंबर को सभी पोलिंग पार्टियों को ईवीएम व वीवीपैट का दूसरा प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस अवसर सभी विधानसभा क्षेत्र के रिटर्निंग अधिकारी मौजूद रहे।

20जेएनडी16: लघु सचिवालय में आयोजित बैठक में मौजूद उपायुक्त मोहम्मद इमरान रजा व अन्य अधिकारी।

20जेएनडी16: लघु सचिवालय में आयोजित बैठक में मौजूद उपायुक्त मोहम्मद इमरान रजा व अन्य अधिकारी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed