{"_id":"650f346effe2fafd730e6dd4","slug":"second-accused-of-murder-of-wrestling-coach-arrested-jind-news-c-199-1-sroh1006-6053-2023-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: कुश्ती कोच की हत्या का दूसरा आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: कुश्ती कोच की हत्या का दूसरा आरोपी गिरफ्तार
Sun, 24 Sep 2023 12:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sun, 24 Sep 2023 12:24 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जींद। सिवाहा गांव में रंजिश के चलते महिला कुश्ती कोच की हत्या करने के दूसरे आरोपी पिल्लूखेड़ा निवासी सुमित को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इससे पहले पुलिस आरोपी नीरज को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
सिवाहा निवासी अनिल ने सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उसका बड़ा भाई सुनील (38) पिल्लूखेड़ा रोड पर महिला कुश्ती एकेडमी चलाता था। 18 सितंबर रात को उसका भाई सुनील दोस्तों के साथ एकेडमी से घर लौट रहा था। गांव में जब वह गली के मोड़ पर पहुंचा तो गांव के ही मीता, नीरज, सुमित, विशेष समेत कई युवक वहां खड़े हुए थे। जब उसके भाई ने गली के मोड़ पर खड़ा होने का कारण पूछा तो सभी ने उस पर डंडों और बिंडो से हमला कर दिया। इसमें सुनील गंभीर रूप से घायल हो गया था। सुनील को जींद के नागरिक अस्पताल में लाया गया तो यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। सदर थाना पुलिस ने गांव के ही मीता, नीरज, विशेष और सुमित के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर नीरज को गिरफ्तार कर लिया था। थाना प्रभारी संजय पहलवान ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में दूसरे आरोपी पिल्लूखेड़ा निवासी सुमित को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।