फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Seats full in trains on Chhath, waiting list crosses 150

Jind News: छठ पर ट्रेनों में सीट फुल, वेटिंग 150 के पार

Sat, 18 Nov 2023 12:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sat, 18 Nov 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
Seats full in trains on Chhath, waiting list crosses 150
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जींद। जिले में रहने वाले प्रवासी लोग छठ पर्व मनाने के लिए अपने घरों की ओर लौट रहे हैं, लेकिन उन्हें ट्रेनों में सीटें उपलब्ध नहीं हो पा रही हैं। पर्व के चलते ट्रेनें फुल हो चुकी हैं।

जींद जंक्शन पर ठहराव होने वाली 15910 अवध आसाम एक्सप्रेस, 12137-38 पंजाब मेल, 14623 पातालकोट एक्सप्रेस में 150 तक की वेटिंग पार हो गई है।

अवध-आसाम एक्सप्रेस डिब्रूगढ़, गोवाहाटी, बिहार, किशनगंज, मुज्जफरनगर, लखनऊ, बरेली और गाजियाबाद जाती है। वहीं पंजाब मेल एक्सप्रेस मुंबई, कल्याण, नासिक, भोपाल, ललितपुर, ग्वालियर, आगरा और मथुरा जाती है।
विज्ञापन


पातालकोट एक्सप्रेस भोपाल, ललितगढ़, आगरा व मथुरा और सियोनी तक जाती हैं। ऐसे में रेलगाड़ी में सफर करना आसान नहीं है। इसके चलते उत्तर प्रदेश, बिहार की तरफ जाने वाले प्रवासी श्रमिक बसों की ओर रुख कर रहे हैं। हालांकि ट्रेन के स्लीपर कोच और बस का किराया लगभग बराबर है, लेकिन ट्रेन का सफर आरामदायक होता है। प्रवासी श्रमिकों की मांग पर रेलवे को चाहिए कि त्योहारी सीजन को देखते हुए स्पेशल रेलगाड़ी चलाई जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जयंती देवी मंदिर के पुजारी नवीन शास्त्री ने बताया कि छठ महापर्व में नहाय-खाय का विशेष महत्व होता है। 18 नवंबर को दिनभर उपवास रखकर सायंकाल सूर्यदेव की पूजा खीर और पूरी का भोग लगा घर पर पूजा की जाती है। इसके बाद 19 नवंबर को श्रद्धालु अन्न और जल का ग्रहण नहीं करते और सायंकाल को अस्ताचलगामी सूर्य को तालाब या नदी में अर्घ्य दिया जाता है।


स्टेशन अधीक्षक जयप्रकाश ने बताया कि छठ पर्व पर ट्रेनों की लंबी वेटिंग चल रही है। इसके चलते यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पंजाब, उत्तर प्रदेश और बिहार जाने वाले लोगों ने बहुत पहले ही त्योहारी सीजन को देखते हुए आरक्षण करवाई हुई है। ऐसे में जो लोग त्योहार मनाने के लिए अब अपने घरों को जाना चाह रहे हैं, उन्हें टिकट नहीं मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed