फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   SDM visited the grain market

Jind News: एसडीएम ने किया अनाज मंडी को दौरा

Wed, 27 Sep 2023 01:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Wed, 27 Sep 2023 01:14 AM IST
विज्ञापन
SDM visited the grain market
26जेएनडी38-नई अनाज मंडी मेला ग्राउंड का दौरा करते एसडीएम अनिल कुमार दून। संवाद
नरवाना। एसडीएम अनिल कुमार दून ने नई अनाज मंडी का दौरा कर धान खरीद को लेकर की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। एसडीएम ने मार्किट कमेटी, खरीद एजेंसी, आढ़ती एवं मंडी एसोसिएशन के प्रतिनिधियों से खरीद कार्यों के दौरान मंडी में की जाने वाली सुविधाओं पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि किसानों की सहूलियत के लिए खरीफ फसलों की बिक्री के दौरान तमाम प्रबंध सुनिश्चित किए जाए। मंडी में सफाई व्यवस्था, पेयजल, शौचालय और बिजली आपूर्ति इत्यादि व्यवस्था होनी चाहिए ताकि खरीद प्रक्रिया के दौरान किसानों को कोई असुविधा न आए। उन्होंने बताया कि मंडियों में धान की खरीद शुरू हो चुकी है, जिसमें मंडी धमतान साहिब में 2963 और नरवाना मंडी में 6120 क्विंटल धान की खरीद डीएफएससी ने की है। पहले दिन 9083 धान की खरीद हो चुकी है। एसडीएम ने मार्किट कमेटी के अधिकारियों से गेट पास की सुविधा पर चर्चा करते हुए बताया कि सभी पंजीकृत किसानों को गेट पास ऑनलाइन प्राप्त होंगे। उन्होंने यह भी बताया कि ऐसे किसान जिन्होंने अभी तक अपनी फसल का पंजीकरण नहीं करवाया है वह मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर एक से तीन अक्तूबर तक फसल का पंजीकरण करवा सकते हैं ताकि उन्हें फसल बिक्री के दौरान सुविधा रहे। इस अवसर पर मार्किट कमेटी सचिव पूजा भी मौजूद रही।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed