फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   SDM listened to people's problems in the camp

Jind News: शिविर में एसडीएम ने सुनी लोगों की समस्याएं

Wed, 12 Jun 2024 03:48 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jun 2024 03:48 AM IST
विज्ञापन
SDM listened to people's problems in the camp
11जेएनडी18-शिविर में लोगों की समस्याएं सुनते अधिकारी। संवाद
सफीदों। उपमंडल सफीदों के लघु सचिवालय में जनता की समस्याओं का समाधान करने के लिए मंगलवार को समाधान शिविर का आयोजन किया गया। मंगलवार को सुबह नौ से 11 बजे तक लगाए गए। इस समाधान शिविर में आमजन ने अपनी-अपनी समस्याएं रखी, जिनका मौके पर ही समाधान करने के प्रयास किए गए। उपमंडलाधीश (नागरिक) मनीष कुमार फोगाट ने कहा कि अधिकारियों के पास शिकायत लेकर आने वाले लोगों को अब अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। सभी शिकायतों का समाधान एक ही छत के नीचे एक ही जगह हो पाएगा। उन्होंने बताया कि पुलिस विभाग, राजस्व, नगर निकाय, समाज कल्याण, पंचायत विभाग, जिला समाज कल्याण विभाग व अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं सें जुड़े तमाम विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर समस्याओं का समाधान किया गया। समाधान शिविर मे मंगलवार को कुल चार शिकायतें समाधान शिविर में रखी गई, जिनमें से सतीश कुमार गांव कालवा निवासी द्वारा गली में किये गए अवैध कब्जे को लेकर रखी गई एक शिकायत पर तुरंत प्रभाव से कार्रवाई करते हुए पिल्लूखेड़ा के खंड विकास एवं पंचायत विभाग के अधिकारियों को निदान करने के लिए भेजी गई। इसी प्रकार एक अन्य शिकायत अवैध कब्जा हटवाने बारे, एक लाल डोरे की रजिस्ट्री में गलती ठीक करने बारे तथा एक फैमिली आईडी ठीक करवाने बारे है। इस अवसर पर सफीदों के नायब तहसीलदार, राजेश गर्ग, बीडीपीओ नरेश कुमार, एसडीओ बीएंडआर अजय कटारिया, पब्लिक हेल्थ के एसडीओ भूपेंद्र सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed