{"_id":"6ae0ea2bb28dccec800833dc","slug":"following-a-slowdown-in-paddy-lifting-commission-agents-locked-the-mandi-gate-and-staged-a-sit-in-for-two-hours-jind-news-c-199-1-sroh1009-162834-2026-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: धान उठान धीमा होने पर आढ़तियों ने मंडी गेट पर जड़ा ताला, दो घंटे धरने पर बैठे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: धान उठान धीमा होने पर आढ़तियों ने मंडी गेट पर जड़ा ताला, दो घंटे धरने पर बैठे
विज्ञापन
27जेएनडी 35: मंडी के गेट पर ताला लगाकर बैठे आढ़तियों को समझाते हुए थाना प्रभारी आत्माराम। स्रोत
जींंद। अलेवा अनाज मंडी में धान के उठान की धीमी गति से नाराज आढ़तियों और किसानों ने मंगलवार दोपहर करीब 2:15 बजे मंडी के मुख्य गेट पर ताला जड़ दिया और धरने पर बैठ गए। आढ़तियों ने मंडी में धान के बैगों का उठान तेज करने के लिए पर्याप्त गाड़ियों की व्यवस्था करने की मांग उठाई।
अनाज मंडी आढ़ती एसोसिएशन कमेटी के प्रधान गोबिंद लोहान का कहना है कि मंडी में धान के बैग जमा होने से जगह कम पड़ रही है। बेमौसम बारिश के कारण फसल भीगने और नुकसान होने का खतरा भी बना हुआ है।
जाम की सूचना मिलने पर नायब तहसीलदार ओंकार दत्त शर्मा और अलेवा थाना प्रभारी आत्माराम मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने मार्केट कमेटी सचिव के साथ आढ़तियों से बातचीत कर समस्या के समाधान का आश्वासन दिया लेकिन आढ़ती गाड़ियों की व्यवस्था होने तक धरने पर डटे रहे। करीब दो घंटे तक चले धरने के बाद शाम 4:15 बजे ट्रांसपोर्टर की ओर से गाड़ियां भेजने का आश्वासन मिलने पर आढ़ती मुख्य गेट का ताला खोलने पर सहमत हुए।
विज्ञापन
आठ हजार एमटी खरीद, उठान केवल दो हजार एमटी
आढ़तियों के अनुसार, अलेवा मंडी में अब तक करीब आठ हजार मीट्रिक टन धान की खरीद हो चुकी है जबकि उठान लगभग दो हजार मीट्रिक टन ही हुआ है। मंडी में धान की कुल आवक करीब 12 हजार मीट्रिक टन तक पहुंच चुकी है। खरीद के मुकाबले उठान कम होने से मंडी में धान के बैग लगातार जमा हो रहे हैं और जगह की कमी हो रही है।
बारिश के पूर्वानुमान से बढ़ी चिंता
आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान गोबिंद लोहान, बिजेंद्र, संदीप और वीरभान ने बताया कि बेमौसम बारिश से धान भीगने पर दाने अंकुरित हो सकते हैं। मौसम विभाग की ओर से अगले तीन दिन बारिश का पूर्वानुमान होने के कारण उनकी चिंता बढ़ गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि उठान के लिए बार-बार गाड़ियां भेजने का आश्वासन दिया जाता है लेकिन धरातल पर व्यवस्था में सुधार नहीं हो रहा।
ट्रांसपोर्टर ने दिया गाड़ियां भेजने का आश्वासन
थाना प्रभारी आत्माराम ने हैफेड के जिला प्रबंधक अनुराग गुप्ता से फोन पर बातचीत कर स्थिति से अवगत कराया। इसके बाद संबंधित ट्रांसपोर्टर से भी संपर्क किया गया। ट्रांसपोर्टर की ओर से शाम तक गाड़ियां भेजने का आश्वासन मिलने पर आढ़ती करीब दो घंटे बाद धरना समाप्त कर मुख्य गेट का ताला खोलने पर सहमत हुए।
30 गांवों के किसानों की धान आवक से अलेवा मंडी में बढ़ा दबाव
अलेवा अनाज मंडी में अलेवा सहित करीब 30 गांवों के किसान धान लेकर पहुंचते हैं। इनमें कटवाल, खादो, मोहम्मदखेड़ा, चांदपुर, पोपड़ और बिगाना सहित आसपास के गांवों के किसान शामिल हैं। मंडी में धान की आवक अधिक होने के कारण उठान में देरी से किसानों और आढ़तियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
बाक्स
मंडी में आढ़तियों को जो समस्याएं आ रही हैं। उनका समाधान करवाया जाएगा। उठान की गति को बढ़वाने के लिए संबंधित ट्रांसपोर्टरों को गाड़ियां बढ़ाने के निर्देश दिए जाएंगे, ताकि मंडी में आढ़ती व किसानों को परेशानी नहीं रहे।
-अनुराग गुप्ता, हैफेड प्रबंधक