{"_id":"655524e02755f1e7d7061a4c","slug":"sdm-himself-took-to-the-streets-to-remove-encroachment-from-markets-jind-news-c-199-1-sroh1006-8784-2023-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: बाजारों से अतिक्रमण हटवाने के लिए खुद सड़क पर उतरे एसडीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: बाजारों से अतिक्रमण हटवाने के लिए खुद सड़क पर उतरे एसडीएम
Thu, 16 Nov 2023 01:36 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Thu, 16 Nov 2023 01:36 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
उचाना। बाजारों में दुकानों के आगे दोनों तरफ सामान रख कर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ खुद सड़क पर एसडीएम गुलजार मलिक उतरे। नपा स्टाफ के साथ बाजारों में अतिक्रमण किए हुए सामान को नपा द्वारा जब्त किया गया। एसडीएम खुद अतिक्रमण को हटाने के लिए निर्देश देते नजर आए।
रेलवे रोड, लितानी रोड, फाटक रोड सहित विभिन्न बाजारों में अतिक्रमण को हटाया गया। एसडीएम ने चेतावनी देते हुए कहा कि भविष्य के अगर अतिक्रमण दोबारा से किया तो सख्त कार्रवाई दुकानदारों के खिलाफ होगी।
विज्ञापन
बाजार में सिकुड़ने लगी थीं सड़कें
दुकानदारों द्वारा अतिक्रमण करने से बाजार में सड़क सिकुड़ने लगी थीं। आवागमन में परेशानी का सामना वाहन चालकों को होने लगा था। बार-बार अतिक्रमण हटाने की मांग वाहन चालक, राहगीर कर रहे थे। एसडीएम द्वारा की गई अतिक्रमण हटाओ कार्रवाई के बाद दुकानदारों में हड़कंप नजर आया। कार्रवाई की जानकारी मिलते ही काफी दुकानदारों ने तो दुकानों के आगे रखा सामान नपा टीम के आने से पहले ही दुकानों के अंदर रख लिया।
विज्ञापन
हर सप्ताह होगी कार्रवाई
एसडीएम गुलजार मलिक ने कहा कि दुकानदार दुकानों के आगे सामान रख कर अतिक्रमण न करें। बिना अतिक्रमण के बाजार खुले नजर आते है। इसका फायदा हर किसी को होता है। एक-दूसरे के देखा-देखी अतिक्रमण सामान रख कर दुकानदार करते हैं, जो पूरी तरह से गैर कानूनी है। हर सप्ताह इस तरह की कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। इस दौरान नपा सचिव विक्रमजीत, एमई भूपेंद्र अहलावत, जेई सत्यवान, जयपाल दरोगा सहित अन्य स्टॉफ सदस्य मौजूद रहे।
फोटो कैप्शन
15जेएनडी35-लितानी रोड पर अतिक्रमण को हटाने के लिए निर्देश देेते एसडीएम गुलजार मलिक। संवाद