{"_id":"68e94d068f388f74d40f35d7","slug":"sdm-gave-juice-to-balraj-shyokand-and-ended-his-fast-jind-news-c-199-1-jnd1010-142288-2025-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: बलराज श्योकंद को जूस पिला एसडीएम ने खुलवाया अनशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: बलराज श्योकंद को जूस पिला एसडीएम ने खुलवाया अनशन
Fri, 10 Oct 2025 11:44 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Fri, 10 Oct 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
10जेएनडी13 : बलराज श्योकंद को जूस पिला अनशन समाप्त करवाते हुए एसडीएम दलजीत सिंह। स्रोत: किसान
उचाना। हाईवे स्थित अतिरिक्त मंडी में चल रहा संयुक्त किसान, मजदूर मोर्चा उचाना का अनिश्चित कालीन धरना समाप्त हुआ। अनशन पर बैठे पूर्व मंडी प्रधान बलराज श्योकंद के साथ-साथ क्रमिक अनशन पर बैठे चार किसानों को जूस पिलाकर अनशन को एसडीएम दलजीत सिंह ने समाप्त करवाया गया।
इस दौरान खरीद एजेंसी, मार्केट कमेटी अधिकारी एवं आढ़ती मौजूद रहे। पांच दिनों से पीआर धान की खरीद में नमी के नाम पर कटौती के आरोप लगाते हुए अनिश्चित कालीन धरना शुरू किया था। सरकारी मापदंड पर खरी उतरने वाली पीआर धान खरीदे जाने, खरीद को लेकर जो मिल अब अलॉट है उसके अलावा अन्य मिल अलॉट किए जाने की मांग की जा रही थी।
एसडीएम दलजीत सिंह ने कहा कि किसानों को किसी तरह की परेशानी खरीद को लेकर नहीं आने दी जा रही है। किसी भी तरह की कोताही खरीद के दौरान मिली तो सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। खरीद एजेंसी अधिकारी को निर्देश दिए गए है कि बिना किसी देरी के पीआर धान जो भी सरकारी मापदंड पर खरी उतरे उसे खरीदा जाए ताकि किसान को परेशानी न हो। जो मांगे की गई है उनको पूरा करवाया जाएगा।
विज्ञापन
अनशन पर बैठे बलराज श्योकंद ने कहा कि नमी के नाम पर खरीद के दौरान कटौती की जा रही थी। किसानों को कम भाव मिल रहे थे। उचाना में पीआर धान बेचने की बजाए किसान दूसरी मंडियों में जाने लगे थे जिससे आढ़ती को भी नुकसान हो रहा था। विभिन्न मांगों को लेकर अनशन शुरू किया था। एसडीएम द्वारा मांगे माने जाने का आश्वासन देने के बाद अनशन समाप्त किया।
किसान नेता आजाद पालवां ने कहा कि किसान, आढ़ती हित के लिए अनिश्चित कालीन धरना शुरू किया था। एसडीएम ने धरना स्थल पर आकर अनशनकारी किसानों एवं पूर्व मंडी प्रधान बलराज श्योकंद को जूस पिला कर अनशन समाप्त करवाया। एसडीएम ने जो मांगे थी उन्हें मानने का आश्वासन दिया है। जो भी फसल सरकारी मापदंड पर खरी उतरेगी उसे मंडी में आते ही एमएसपी भाव पर खरीदा जाएगा। किसी तरह की कोताही की गई तो दोबारा से फिर धरना देने से पीछे नहीं हटेंगे।